search

Prayagraj News: रेलवे लाइन पर अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, शव के पास ही पड़ी मिली शराब की बोतल

Chikheang 2025-11-26 20:06:40 views 713
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



संवाद सूत्र, जागरण (प्रयागराज)। करछना थाना क्षेत्र के अंतर्गत पचदेवरा गांव के पास मंगलवार की देर रात रेलवे पटरी पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने शव देखकर तुरंत करछना पुलिस को सूचना दी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस का कहना है कि उसके पास से कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक के शव के पास शराब की बोतल भी मिली है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक शराब के नशे में पटरी पार करते समय हादसे का शिकार हुआ होगा।

वहीं क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि शराब की दुकान के आसपास आए दिन अराजक तत्वों का जमावड़ा बना रहता है। हल्का पुलिस की उदासीनता के कारण वहां अक्सर आपराधिक घटनाएं घट रही हैं। थाना प्रभारी अनूप सरोज ने बताया कि शव की पहचान कराने के लिए संबंधित थानों में सूचना दे दी गई है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167949