search

फाइव स्टार फेसिलिटी वाला उत्तराखंड का पहला पिंक एंड ग्रे टॉयलेट शुरू, महिलाओं और दिव्‍यागों को मिलेगी ये सुविधा

LHC0088 2025-11-26 19:37:09 views 818
  

नगर निगम देहरादून की ओर से प्रेमनगर में किया गया स्मार्ट टायलेट का निर्माण। जागरण



जागरण संवाददाता, देहरादून। दून को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक शहरी सुविधाओं से लैस करने की दिशा में नगर निगम देहरादून ने एक सराहनीय पहल की है। निगम ने प्रेमनगर क्षेत्र में प्रदेश का पहला पिंक एंड ग्रे हाईटेक स्मार्ट टायलेट बनाया है। मंगलवार को इस फाइव स्टार सुविधा से लैस शौचालय का लोकार्पण महापौर सौरभ थपलियाल ने किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मंगलवार को आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में महापौर सौरभ थपलियाल ने कहा कि यह हाईटेक स्मार्ट टायलेट परिसर न सिर्फ प्रेमनगर की सुविधा बढ़ाएगा, बल्कि आधुनिक देहरादून की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। नगर आयुक्त नमामी बंसल ने भी आश्वस्त किया कि शहर के अन्य क्षेत्रों में भी ऐसी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस शौचालय को खासतौर पर महिलाओं और दिव्यांगों के लिए तैयार किया गया है। यहां उच्च गुणवत्ता वाली टाइलिंग, उचित वेंटिलेशन और सफाई प्रबंधन से इस परिसर को महिलाओं के लिए बेहद सुरक्षित और भरोसेमंद बनाया गया है।

वहीं, विशेष जरूरतों वाले लोग बिना किसी सहारे के आसानी से इसका उपयोग कर सकें, इसका भी विशेष ध्यान रखा गया है। पिंक टायलेट में महिलाओं की आवश्यकताओं, सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इसे हाईटेक फीचर्स के साथ डिजाइन किया गया है। जबकि, दिव्यांगजनों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए ग्रे स्मार्ट टायलेट को पूरी तरह व्हीलचेयर-फ्रेंडली बनाया गया है।
पिंक स्मार्ट टायलेट में यह सुविधाएं (महिलाओं के लिए)

- तीन इंडियन सीटें
- एक वेस्टर्न सीट
- सेंसर-आधारित वाश बेसिन
- आटोमेटिक हैंड ड्रायर
- आटोमेटिक शू पालिश मशीन
- बेबी फीडिंग एवं चेंजिंग रूम
- सेल्फी प्वाइंट/फोटो ज़ोन
- सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे
ग्रे स्मार्ट टायलेट (दिव्यांग के लिए)

- आसान चढ़ाई वाला रैंप
- ग्रैब-हैंडल और सहायक बार
- अतिरिक्त खुला मूवमेंट स्पेस
- नान-स्लिप फ्लोरिंग
- सुलभ प्रवेश द्वार
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165733