search

Noida Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर बस, 14 लोग गंभीर रूप से घायल

Chikheang 2025-11-26 17:07:50 views 1247
  

यमुना एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर बस।



संवाद सहयोगी, दनकौर। दनकौर क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार की रात तेज रफ्तार डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में कुल 60 यात्री सवार्थे दिन में 14 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई और पलटी हुई बस से बाहर निकालने की कोशिश करने लगे।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया है। गनी मत रही की बस यमुना एक्सप्रेसवे से नीचे नहीं गिरी अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस का कहना है कि चालक द्वारा बस में क्षमता से अधिक सवारियां बिताई गईं थीं जिसके कारण बस का संतुलन बिगड़ा है।

दिल्ली स्थित अंतर राज्य बस टर्मिनल से बनारस के लिए बस मंगलवार की शाम निकली थी। बस में कुल 60 लोग सवार थे जिनमें महिलाएं, बच्चे और पुरुष थे। जब बस दनकौर कोतवाली क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेसवे पर पहुंची उसी दौरान अनियंत्रित होकर यमुना एक्सप्रेसवे पर ही पलट गई।  

बस पलटने के बाद सवारी में ठीक पुकार मच गई और बस से बाहर निकालने की कोशिश करने लगे। गनीमत रही की बस यमुना एक्सप्रेसवे से नीचे नहीं गिरी अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। आनन फानन में राहगीर द्वारा राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए बस के शीशे तोड़कर सवारियों को बाहर निकलना शुरू कर दिया गया।

सूचना के बाद पुलिस और यमुना एक्सप्रेसवेकर्मी भी मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को बस से निकालकर ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद सवारियों को सुरक्षित निकालने के बजाय बस के चालक और परिचालक मौके से फरार हो गये।  

घायलों में 14 की हालत नाजुक बनी हुई है जबकि अन्य को मामूली चोटे आईं हैं जिन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। दनकौर कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि बस में अधिक सवारियां होने के कारण असंतुलित होकर बस पलटी है। बस चालक और परिचालक की तलाश की जा रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167722