search

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा से गूंजेगी राजधानी, वर्ष 2026 में होगा ऐतिहासिक आयोजन

Chikheang 2025-11-26 16:37:25 views 1076
  

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा से गूंजेगी राजधानी।  



जागरण संवाददाता, लखनऊ। राजधानी लखनऊ वर्ष 2026 में एक ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन की साक्षी बनेगी। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 14 से 18 मार्च तक पांच दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन करेंगे। वृन्दावन योजना स्थित डिफेन्स एक्सपो स्थल में 14 से 18 मार्च तक अध्यात्म की गंगा बहेगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कथा के आयोजक हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी हर्ष वर्धन अग्रवाल ने बताया कि सेक्टर 15 वृन्दावन योजना स्थित डिफेन्स एक्सपो स्थल पर आयोजित होने वाली इस भव्य कथा महोत्सव में देशभर से लाखों श्रद्धालु उमड़ेंगे।

कथा पंडाल में ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश गुंजायमान होगा। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने प्रवचनों के माध्यम से शक्ति, शांति, संस्कार और राष्ट्र जागरण का दिव्य संदेश देंगे।

इस कथा महोत्सव के माध्यम से विशेष रूप से नई पीढ़ी को सनातन धर्म की गहराई और देशभक्ति की भावना से जोड़ने का प्रयास रहेगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168237