search

मीरजापुर में वैवाहिक समारोह से लौटते समय सड़क हादसा, दो की मौत दो घायल

deltin33 2025-11-26 16:07:31 views 1165
  

मंगलवार देर रात करीब साढ़े बारह बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की मृत्यु हो गई।  



जागरण संवाददाता, मीरजापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र के वाराणसी–मीरजापुर मार्ग पर सहसपुरा गांव के पास मंगलवार देर रात करीब साढ़े बारह बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की मृत्यु हो गई। जबकि बाइक पर सवार अन्य दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दुर्घटना में सोनउर निवासी 28 वर्षीय दीपक कुमार सिंह पुत्र शिवदत्त सिंह तथा अदलहाट के परशुरामपुर निवासी 27 वर्षीय अजय पटेल पुत्र शिवकुमार सिंह की मौत हुई। वहीं खजुरौल के विक्रांत और परशुरामपुर के रमेश गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराने के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया।

पुलिस ने दोनों शवों को अंत्य परीक्षण के लिए मीरजापुर भेज दिया। दीपक के चचेरे भाई अविनाश द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार चारों अदलहाट में एक वैवाहिक समारोह में शामिल होकर बाइक से सोनउर लौट रहे थे, इसी दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा हो गया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476824