search

SP विद्या सागर मिश्र की नई पहल: मोबालत लत छुड़वाने के लिए थानों में बने प्ले ग्राउंड, प्रेक्टिस कर रहे बच्चे

deltin33 2025-11-26 15:07:44 views 781
  

थाना परिसर में खेलते बच्चे।



जागरण संवाददाता, रामपुर। थाना परिसर में गंदगी के बीच खड़े कबाड़ वाहनों का परिदृश्य हर किसी के मन में कौंधता रहता है। मगर अब इन परिसरों में बच्चे खेलते नजर आएंगे। पुलिसकर्मी भी इसमें बैडमिंटन और वालीबाल की प्रेक्टिस कर सकेंगे। इससे बच्चों की मोबाइल की लत भी छूटेगी। एसपी ने नगर कोतवाली और थाना सिविल लाइंस परिसर में खेल मैदान विकसित करा दिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
एसपी ने मोबाइल की लत छुड़वाने को शुरू की नई पहल


मंगलवार को सिविल लाइंस पहुंचे एसपी विद्या सागर मिश्र ने थाना परिसर में विकसित किए गए खेल मैदान का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। यहां पर बच्चे बैडमिंटन खेलते नजर आए तो थाने का परिदृश्य ही बदल गया। एसपी ने बताया कि कई थाना परिसर में पर्याप्त स्थान मौजूद होने के बावजूद उसका उपयोग नहीं किया जा रहा है। परिसर में खाली स्थान पर कबाड़ वाहन या अन्य चीजें डालकर गंदगी फैलाई जाती है।
खेल का मैदान कराएं विकसित

एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने थाना परिसर में अगर जगह हो तो खेल का मैदान विकसित कराएं। इसमें पुलिसकर्मी और उनके बच्चे अभ्यास करेंगे और आसपास के बच्चे भी खेल सकते हैं। एसपी ने कहा कि थानों के आवासीय परिसर में रहने वाले अधिकांश बच्चे खेल का मैदान ने हाेने की दशा में मोबाइल की लत के शिकार हो रहे हैं। खेल मैदान मिलने से उनकी यह लत भी छूटेगी। जिन थाना परिसरों में स्थान कम है उनकी भी साफ सफाई कराई जाए। कहीं भी गंदगी पाए जाने पर संबंधित थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476492