search

Weather Update: पछुआ हवाओं से गिरेगा तापमान, मौसम के 36 घंटे अहम... कोहरा और धुंध की चेतावनी

deltin33 2025-11-26 14:07:11 views 643
  

गर्म कपड़ों में कैद युवक और युवतियां।



जागरण संवाददाता, आगरा। ठंडी एवं शुष्क पछुआ हवाओं के चलने से मंगलवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। रात से ही ठंडी हवा चलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे मंगलवार सुबह ठंड बढ़ गई।

शहर के खुले क्षेत्रों व मैदानों में कोहरा छाया रहा। धूप छंटने पर कोहरा तो छंट गया, लेकिन सामान्य से अधिकतम तापमान कम रहा। शाम ढलने के बाद तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग ने अब सुबह कोहरा छाने और अधिकतम तापमान में गिरावट आने का पूर्वानुमान जताया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मंगलवार को आई गिरावट


शहर में सोमवार देर रात से ठंडी हवा चलना शुरू हो गई थी। इससे रात का तापमान गिरा, जिससे ठंड बढ़ गई। मंगलवार को पूरे दिन ठंडी हवा चलती रही। इससे मंगलवार सुबह विगत दिनों की अपेक्षा अधिक ठंडी रही। ताजमहल, यमुना किनारा रोड, हाईवे और शहर के खुले क्षेत्रों में कोहरा देखने को मिला। सुबह 8:30 बजे के करीब धूप निकलने पर कोहरा छंट गया, लेकिन ठंडी हवा चलती रही। दिनभर धूप जरूर निकली, लेकिन सामान्य से कम तापमान होने की वजह से बेअसर रही।
आगरा का तापमान

अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा था।



मौसम विभाग ने जताया सुबह कोहरा रहने का आसार


मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि प्रदेश में इन दिनों कोई मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है। ठंडी एवं शुष्क पछुआ हवाओं के चलने से आगामी दिनों में तापमान में गिरावट आएगी और सुबह के समय कोहरा छा सकता है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476630