search

लखीमपुर खीरी: नदी में गिरी कार, पांच की दर्दनाक मौत

cy520520 2025-11-26 13:39:35 views 740
  



जागरण संवाददाता, लखीमपुर। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर-खीरी जिले में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, बारात से लौट रही आल्टो कार में चालक समेत छह लोग सवार थे। गांव मझरा पूरब में कार पुल से सुटिया नदी में गिर गई, जिसमें डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक बहराइच जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वहीं, कार चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

मृतकों का विवरण

1.जितेंद्र मल्लाह 23 वर्ष पुत्र विपिन बिहारी निवासी घाघरा बैराज थाना सुजौली जनपद बहराइच
2.घनश्याम मल्लाह 25 वर्ष पुत्र बुल्लू निवासी घाघरा बैराज थाना सुजौली जनपद बहराइच
3.लालजी मल्लाह 45 वर्ष पुत्र मेवा लाल निवासी सीशियन पुरवा थाना सुजौली जनपद बहराइच
4.अजीमुल्ला उम्र 45 वर्ष पुत्र नवाब निवासी गिरिजापुरी थाना सुजौली जनपद बहराइच
5.सुरेंद्र मल्लाह उम्र 56 वर्ष पुत्र विशुसोखा निवासी रामवृक्ष पूरवा थाना सुजौली जनपद बहराइच
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163275