search

Pakur Gang Rape: प्रेमी के साथ शराब पी रही थी महिला, तभी आ धमके 9 युवक; बारी-बारी से किया दुष्कर्म

cy520520 2025-11-26 13:39:31 views 1241
  

पाकुड़ में महिला से गैंगरेप



जागरण संवाददाता, पाकुड़। नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम आदिवासी युवकों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच की और त्वरित कार्रवाई करते हुए नौ युवकों को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ चल रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पीड़िता ने नगर थाना में प्राथमिकी कराई है। पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी रात में ही नगर थाना पहुंच मामले की जानकारी ली। सदर अस्पताल पहुंच पीड़िता से जानकारी प्राप्त की। बताया जा रहा है कि महिला अपने प्रेमी के साथ नगर थाना क्षेत्र के एक आम बगान गई थी। बगान में दोनों ने मिलकर शराब का सेवन किया।

इसी बीच आसपास के कुछ आदिवासी युवकों की नजर महिला पर पड़ी। सभी युवक महिला के पास पहुंचे और उसके प्रेमी की पिटाई कर भगा दिया। प्रेमी डर से भाग निकला। इसके बाद आदिवासी युवकों ने बारी-बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी युवक फरार हो गए।

पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच की। पीड़िता से घटना की जानकारी लेते हुए सभी युवकों को पकड़ लिया। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। प्राथमिकी कर हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ की जा रही है।

नगर थाना पुलिस ने बताया कि महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। प्राथमिकी कर ली गई है। आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163173