search

महाराष्ट्र में पांच वर्षीय बच्ची के अपहरण के आरोप में महिला डॉक्टर सहित छह गिरफ्तार

cy520520 2025-11-26 09:06:16 views 1243
  

महाराष्ट्र में पांच वर्षीय बच्ची के अपहरण के आरोप में महिला डॉक्टर सहित छह गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)



मिड-डे, मुंबई। मुंबई के वकोला से पांच वर्षीय बच्ची के अपहरण के आरोप में 60 वर्षीय बीएएमएस महिला डाक्टर सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।  

महिला डॉक्टर ने बच्ची को उसके चाचा से छह लाख रुपये में खरीदा था। वकोला पुलिस ने बच्ची को नवी मुंबई इलाके से मुक्त कराया।

बीएएमएस डॉक्टर वृंदा चव्हाण के पति का हाल ही में निधन हो गया था। उसने एक बच्चा गोद लेने का फैसला किया।  

इसी वजह से उसने आरोपित करण सनस से संपर्क किया, जो उनकी सोसाइटी में सफाईकर्मी के रूप में काम करता है। उसने एक बच्ची के अपहरण की योजना बनाई और बच्ची को छह लाख रुपये में उसे बेच दिया।

बच्ची अपनी मानसिक रूप से बीमार मां के साथ वकोला में रहती है। यह घटना 20 नवंबर को हुई जब पांच साल की बच्ची अपनी मां के साथ आटोरिक्शा में सो रही थी। मां का अपना घर है, लेकिन वह रोजाना घर के बाहर आटो पार्क करके सोती थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मुख्य आरोपित लारेंस निकोलस फर्नांडीज है, जो बच्ची का चाचा है। अन्य आरोपितों में लारेंस की पत्नी मंगल, उनका बेटा नितिन, आटो चालक लतीफ शेख और करण सनस शामिल हैं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163538