search

बंगाल में अब तक 14 लाख वोटरों के नाम कटने का अनुमान, ड्राफ्ट सूची नौ दिसंबर को की जाएगी प्रकाशित

cy520520 2025-11-26 09:06:11 views 1259
  

बंगाल में अब तक 14 लाख वोटरों के नाम कटने का अनुमान (सांकेतिक तस्वीर)



राज्य ब्यूरो,जागरण, कोलकाता। बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) में अब तक कम से कम 14 लाख वोटरों के नाम कटने का अनुमान जताया गया है। यह चुनाव आयोग के हिसाब से है।

अब तक मिली जानकारी के आधार पर पता चला है कि बंगाल में कम से कम 14 लाख वोटरों के नाम ड्राफ्ट लिस्ट में नहीं हैं। यह जानकारी बूथ लेवल आफिसर (बीएलओ) को घर-घर जाकर फार्म बांटने और भरे हुए फार्म इकट्ठा करने के दौरान मिली है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सोमवार को यह आंकड़ा 10 लाख था। मंगलवार को इसमें और करीब चार लाख लोगों का नाम जुड़ गया। इस प्रकार यह आंकड़ा बढ़कर 14 लाख हो गया है। इसमें करीब 6.70 लाख वोटर मृत पाए गए हैं। इसके अलावा, कई फर्जी, ट्रांसफर हुए और गायब वोटर हैं।

कई लोगों के नाम एक से अधिक बूथों पर हैं। फिर, कुछ के घर तीन-चार बार जाने के बाद भी बीएलओ को उनका पता नहीं चल पाया क्योंकि उनके पते में बदलाव था। आयोग के मुताबिक आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ेगी।

यह फिलहाल यह शुरुआती अनुमान है। असल में कितने नाम कटेंगे, इसका अंदाजा सभी फार्म के डिजिटाइजेशन के बाद ही लगाया जा सकेगा। ड्राफ्ट सूची नौ दिसंबर को प्रकाशित की जाएगी।

आयोग के मुताबिक जिन जिलों में सबसे ज्यादा वोटरों के नाम कटने का अनुमान है उनमें उत्तर 24 परगना और दक्षिण कोलकाता सबसे आगे है। उसके बाद दक्षिण 24 परगना का स्थान है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163427