search

मुजफ्फरपुर में 93 हजार छात्र-छात्राएं संकट में, छोटी सी लापरवाही बनी लाभ में रोड़ा

Chikheang 2025-11-26 03:07:25 views 1261
  

इस खबर में प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।  



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। प्रधानाध्यापकों की लापरवाही से जिले के 93,672 छात्र-छात्राएं लाभुक योजनाओं से वंचित होंगे। सरकारी स्कूलों में नामांकित छात्र-छात्राओं का रिकार्ड यू डायस पोर्टल पर अपलोड नहीं करने से ऐसी स्थिति बनी है। सबसे अधिक मुशहरी व शहरी क्षेत्र के स्कूलों में नामांकित विद्यार्थियों का रिकार्ड अपलोड नहीं किया गया है। इसकी संख्या 22574 है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वहीं सबसे कम मुरौल के 143 विद्यार्थी शामिल हैं। जिले के 16 प्रखंडों के 4109 विद्यालयों में नामांकित नौ लाख से अधिक विद्यार्थियों में अब तक आठ लाख से अधिक का रिकार्ड अपलोड किया गया है। 16 प्रखंडों में 37 विद्यालय ऐसे हैं जहां एक भी छात्र-छात्रा का रिकार्ड अपलोड नहीं किया गया है।

वहीं 47 विद्यालय ऐसे हैं जहां 10 से कम विद्यार्थियों की एंट्री की गई है। इसे लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों के एचएम से स्पष्टीकरण मांगा है। कहा गया है कि बुधवार को यू डायस पोर्टल पर विद्यालयों में नामांकित छात्र-छात्राओं का रिकार्ड अपलोड करने की अंतिम तिथि है।

अगर रिकार्ड अपलोड नहीं किया जाता तो छात्र-छात्राएं राज्य व केंद्र आधारित योजनाओं का लाभ पाने से वंचित हो सकते हैं। ऐसे में बुधवार को 600 से अधिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को कक्षा के वर्ग शिक्षक के सहयोग से कार्य पूरा करना है।

औराई के 47, बंदरा के 22, बोचहां के 25, गायघाट के 48, कांटी के 21, कटरा के 44, कुढ़नी के 68, मड़वन के 20, मीनापुर के 53, मोतीपुर के 75, मुशहरी के 52, पारू के 40, साहेबगंज के 23, सकरा के 45, सरैया के 39 विद्यालय शामिल हैं।
प्रखंड - कुल विद्यालय - नामांकित छात्र - पेंडिंग

  • मुशहरी - 531 - 135380 - 22574
  • कुढ़नी - 369 - 80011 - 12033
  • गायघाट - 261 - 43757 - 6049
  • बंदरा - 118 - 25241 - 3096
  • कटरा - 199 - 39392 - 4897
  • मड़वन - 138 - 30483 - 3419
  • मोतीपुर - 313 - 74696 - 7733
  • बोचहां - 228 - 50279 - 4971
  • औराई - 230 - 49639 - 4710
  • सरैया - 324 - 64880 - 5440
  • पारू - 318 - 67747 - 5440
  • मीनापुर - 272 - 68811 - 5334
  • सकरा - 254 - 56020 - 3644
  • साहेबगंज - 228 - 46895 - 2537
  • कांटी - 234 - 52156 - 1652
  • मुरौल - 92 - 16373 - 143
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167533