search

Madhepura Crime: गम्हरिया के सिहपुर में अपराधियों ने युवक को गोलियों से भून डाला, इलाके में फैली सनसनी

deltin33 2025-11-26 02:07:44 views 674
  



संवाद सूत्र, गम्हरिया (मधेपुरा)। गम्हरिया थाना की ईटवा जीवछपुर पंचायत के वार्ड संख्या नौ स्थित सिहपुर गांव में बाइक सवार अपराधियों ने युवक को गोलियों से भून डाला। घटना मंगलवार की शाम 7.30 बजे की है। मृतक की पहचान गांव के ही मांगैन सुतिहार के पुत्र रविंद्र सुतिहा र(45) के रूप में हुई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बताया जा रहा है कि युवक को 10-11 गोली मारी गई है। घटना को अंजाम देने में आटोमैटिक हथियार का इस्तेमाल किया गया है। घटनास्थल पर लगभग एक दर्जन से अधिक खोखा बिखरा हुआ था। जांच के लिए फोरेंसिक टीम बुलाई गई है।
भाई के आरा मील से घर लौट रहा था रविंद्र सुतिहार:

जानकारी के अनुसार रविंद्र सुतिहार अपने बड़े भाई के सिहपुर गांव स्थित आरा मील से शाम करीब साढे सात बजे बाइक पर जलावन लाद कर घर जा रहा था। इसी क्रम में पीपल वृक्ष के समीप बजरंगबली मंदिर के पास घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने रविंद्र सुतिहार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दिया।

घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रविंद्र को पेट, छाती व शरीर के विभिन्न हिस्से में 10-11 गोली लगी है। घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

थानाध्यक्ष लवकुश कुमार ने बताया कि की गोली लगने के मौत हुई है। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले में जांच की जा रही है।  

इधर, ग्रामीणों ने बताया कि रविंद्र मृदुल स्वभाव के थे। उसका किसी से कोई दुश्मनी नहीं था। कर्मठ इंसान थे। रविंद्र बढई का काम करता था। चार भाईयों में वह तीसरे नंबर पर था। पत्नी चुन्नी देवी और तीनों बेटा-बेटी व का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं घटना को लेकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ लोगों में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि लोग शाम ढलते ही असुरक्षित महसूस करने लगे हैं।


गोली लगने से युवक की हत्या की सूचना मिलते ही अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। - मनोज मोहन, मुख्यालय डीएसपी सह प्रभारी एसडीपीओ मधेपुरा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476286