search

ATM कार्ड बदलकर खाते से न‍िकाले 78 हजार रुपये, पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग

Chikheang 2025-11-25 23:37:19 views 828
  



जागरण संवाददाता, बदायूं। शहर में एक बार फिर एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। मंडी समिति के नजदीक एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 78,650 रुपये निकाल लिए गए। जब वह अपने घर पहुंचा, तब उसके मोबाइल पर मैसेज आया तो हैरान रह गया। उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मुहल्ला महाराज नगर निवासी छोटेलाल पुत्र फूल सिंह का कहना है कि उन्होंने 20 नवंबर को मंडी समिति के नजदीक लगे एटीएम से दो हजार रुपये निकाले थे। 23 नवंबर को उन्हें फिर से रुपयों की जरूरत पड़ी तो वह अपना कार्ड लेकर एटीएम पहुंच गए लेकिन वहां पहले से दो लोग खड़े थे।

जब उन्होंने अपना कार्ड एटीएम में लगाया तो उनके रुपये नहीं निकले। वहां खड़े लोगों ने उनकी मदद करने का आश्वासन दिया और उनका एटीएम कार्ड लेकर मशीन में लगाया और तभी उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। जब रुपये नहीं निकले तो वह अपने घर चले आए। बाद में उनके मोबाइल पर अलग-अलग एटीएम से 78,650 रुपये निकाल लिए गए।

जब उनके मोबाइल पर मैसेज आए तो उन्हें धोखाधड़ी का अहसास हुआ। वह समझ गए कि उनका एटीएम कार्ड बदल दिया गया। बाद में उन्होंने बैंक को प्रार्थना पत्र देकर एटीएम कार्ड बंद कराया और अब उन्होंने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर नीरज कुमार का कहना है कि इस संबंध में तहरीर आई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167985