search

Almora News: मैंचोड़ गांव में घर के पीछे गिरी दीवार, मलबे में दबे तीन मजदूर; एक की हुई मौत

Chikheang 2025-11-25 21:07:11 views 669
  

हवालबाग ब्लाक के मैंचोड़ गांव में निर्माण कार्य के दौरान मलबे में दबे लोगों को निकालती एसडीआरएफ की टीम।



जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा: हवालबाग ब्लाक के मैंचोड़ गांव में निर्माण काम के दौरान तीन लोग मलबे की चपेट में आने से दब गए। जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि दो मजदूर घायल हो गए। घायलों को रेस्क्यू कर बेस अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
चल रहा था निर्माण कार्य

मैंचोड़ गांव निवासी कृष्णा सिंह के घर पर कार्य चल रहा था। कृष्णा और दो अन्य मजदूर आनंद राम निवासी कोटयूड़ा और गोपाल राम निवासी कोटयूड़ा घर के पीछे रास्ते से लगी दीवार मरम्मत समेत वहां से मिट्टी हटाने के कार्य में लगे थे।
मलबे में तीन मजदूर दबे

इस बीच वहां पर अचानक भू-धंसाव हो गया। भारी मात्रा में मिट्टी गिरने से वहां पर काम में तीनों मजदूर दब गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद आपदा, एसडीआरएफ समेत एसडीएम सदर संजय कुमार मौके पर पहुंचे।
घायलों को अस्पताल पहुंचाया

घायलों का रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचा। लेकिन इस हादसे में कोटयूड़ा गांव निवासी मजदूर आनंद राम उम्र 45 वर्ष की मौत हो गई। जबकि मकान मालिक कृष्ण कुमार सिंह मेहता और कोटयूड़ा निवासी मजदूर गोपाल राम घायल हो गए। दोनों घायलों को बेस अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166910