deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Tata Sierra तीन नए पावरट्रेन के साथ हुई लॉन्च, किस वेरिएंट में मिलेगा कौन-सा इंजन?

LHC0088 Yesterday 20:35 views 812

  

Tata Sierra के नए इंजन और वेरिएंट की पूरी जानकारी



ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। टाट मोटर्स ने 22 साल के लंबे इंतजार के बाद लेजेंडरी Tata Sierra को फिर से भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। टाटा सिएरा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये रखी गई है। इसे कंपनी की प्रीमियम कॉम्पैक्ट SUV के तौर पर लेकर आया गया है। इस नए मॉडल में कई नए इंजन ऑप्शन दिए गए हैं। आइए विस्तार में टाटा सिएरा के इंजन ऑप्शन के बारे में विस्तार में जानते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
पहला इंजन: 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल
पैरामीटरडिटेल
इंजन1.5-लीटर T-GDI टर्बो-पेट्रोल
ट्रांसमिशन6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक
पीक पावर (PS)160 PS
पीक टॉर्क (Nm)255 Nm


Tata Sierra में नया 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन Hyundai Creta और Kia Seltos जैसी SUVs के बड़े इंजन से टक्कर लेने के लिए विकसित किया गया है। यह इंजन शहर और हाईवे दोनों के लिए उपयुक्त है। इसमें लो-स्पीड ड्राइवेबिलिटी के साथ मजबूत मिड-रेंज परफॉर्मेंस दिया गया है। यह पेट्रोल इंजन मैनुअल गियरबॉक्स के साथ बेस वेरिएंट में दिया गया है। हाई वेरिएंट में ऑटोमैटिक ऑप्शन भी दिया जा रहा है।
दूसरा इंजन: 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल
पैरामीटरडिटेल
इंजन1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल
ट्रांसमिशन6-स्पीड मैनुअल / 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक
पीक पावर (PS)106 PS
पीक टॉर्क (Nm)145 Nm


Tata Sierra में एक नया 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल भी दिया गया है। इस इंजन को खासकर शहर के ट्रैफिक को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। कंपनी का दावा है कि यह इंजन सरलता और कार्यक्षमता का अच्छा कॉम्बिनेशन है।
तीसरा इंजन: 1.5-लीटर डीजल
पैरामीटरडिटेल
इंजन1.5-लीटर डीज़ल
ट्रांसमिशन6-स्पीड मैनुअल / 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक
पीक पावर (PS)118 PS
पीक टॉर्क (Nm)260 Nm (MT) / 280 Nm (AT)


Tata Sierra में तीसरा इंजन ऑप्शन 1.5-लीटर डीजल का है। इसको लेकर कंपनी का कहना है कि डीजल वेरिएंट दूरी के सफर और बेहतर माइलेज देता है। इसकी मिड-रेंज टॉर्क डिलीवरी हाईवे पर आरामदायक ड्राइविंग देती है।
किस वेरिएंट में कौन सा इंजन ऑप्शन मिलेगा?

    वेरिएंट मैनुअल ऑटोमैटिक
   
  
    1.5L NA Revotron Petrol 1.5L Kryojet Diesel 1.5L NA Revotron Petrol 1.5L Kryojet Diesel 1.5L TGDi Hyperion
   
   
   Smart+
   
   
     
     
     
   
   
   Pure
   
   
   
   
     
   
   
   Pure+
   
   
   
   
     
   
   
   Adventure
   
   
   
   
     
   
   
   Adventure+
   
   
     
   
   
   
   
   Accomplished
   
   
     
   
   
   
   
   Accomplished +
     
   
     
   
   
   

Tata Sierra के साथ कंपनी भविष्य के फ्यूल और पावरट्रेन बदलाव के लिए तैयार है। पेट्रोल और डीजल इंजन वर्तमान मांग को पूरा करते हैं। साथ ही, Tata Sierra के लिए ऑल-व्हील ड्राइव पावरट्रेन भी विकसित किया जा रहा है, जो ऑफ-रोड क्षमता को बढ़ाएगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1210K

Credits

Forum Veteran

Credits
125070