search

Bhagalpur Weather: न्यूनतम पारा दो डिग्री लुढ़क 11 के पास पहुंचा, आने वाले दिनों में और गिरेगा तापमान

LHC0088 2025-11-25 18:38:09 views 725
  



संवाद सहयोगी, भागलपुर। सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली और न्यूनतम तापमान दो डिग्री लुढ़कर 11.6 पर पहुंच गया। इससे शाम में अन्य दिनों में अपेक्षा अधिक ठंड महसूस हुई। हालांकि, अधिकतम तापमान स्थिर रहा। इससे धूप जहां गुनी-गुनी रही, वहीं रात ज्यादा सर्द रही। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

रविवार को न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में तापमान और गिरने की संभावना है।

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार, हवा की गति बढ़ेगी जिससे तापमान गिरेगा और ठंड बढ़ेगी। दिनों दिन धुंध और गहरा होता जाएगा जिसकी समयावधि भी बढ़ेगी। चढ़ते दिन तक धुंध का असर रहेगा।

सोमवार को अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 94 प्रतिशत आद्रता के साथ महज 1.8 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पश्चिमी हवा चल रही है। ठंड बढ़ने की संभावना है।
अस्पताल में ब्रोंकाइटिस पीड़ित बच्चों की संख्या 20 प्रतिशत बढ़ी

ठंड का मौसम आते ही जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के शिशु रोग विभाग में ब्रोंकाइटिस पीड़ित बच्चों की संख्या भी बढ़ने लगी है। 15 नवंबर तक विभाग में आने वाले औसतन 70 से 80 बच्चों में प्रतिदिन दो से तीन मरीज ब्रोंकाइटिस के शिकार होते थे।

इधर, कुछ दिनों से यह संख्या बढ़कर 16 से 20 तक पहुंच गई है। यानी, ठंड बढ़ते ही ब्रोंकाइटिस पीडि़त बच्चों की संख्या में बीस प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

हालांकि बच्चे पांच से सात दिन में ठीक होकर अपने घर वापस जा रहे हैं। शिशु रोग विभाग के एचओडी डॉ. अंकुर प्रियदर्शी ने बताया कि ठंड लापरवाही करने से दो माह से दो साल के बच्चों को यह रोग शिकार बना लेता है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165760