search

शर्मशार हुई मां की ममता, आंचल की जगह छत पर छोड़ा नवजात; मामले की सच्चाई जान हर कोई हैरान

deltin33 2025-11-25 18:37:22 views 1264
  



जागरण संवाददाता, जेवर। ग्रेटर नोएडा में जेवर के साबौता गांव में मां की ममता का शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है। मंगलवार तड़के एक मां ने नवजात को जन्म देने के बाद गांव में छत पर लावारिस फैंक दिया। ग्रामीणों को नवजात के रोने की आवाज आई तो छत पर जाकर देखने पर नवजात पड़ा मिला। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात को कब्जे में लेकर जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां डॉक्टरों ने उसे एनआईसीयू में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है। फिलहाल बच्चे की स्थिति में सुधार बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Noida News: बकाया बिल पर हिमालया प्राइड की आठ घंटे गुल रही बिजली, बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई की मांग

कोतवाली निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे ग्रामीणों ने छप पर बच्चे के रोने की आवाज सुनकर पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंचे टोल चौकी उपनिरीक्षक संसार सिंह ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया है। उपचार के बाद बच्चे की हालत खतरे बाहर है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476893