deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Hathras News: फर्जी नियुक्ति पर सफाई कर्मियों ने डाला नगर पालिका में ताला, शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई

LHC0088 Yesterday 18:07 views 486

  

हाथरस नगर पालिका परिषद।



जागरण संवाददाता, हाथरस। हाथरस नगर पालिका में पालिका अध्यक्ष द्वारा फर्जी नियुक्ति किए जाने के आरोपों को लेकर सफाई कर्मचारी संघ ने जोरदार प्रदर्शन किया। नगर पालिका परिसर में तालाबंदी कर सैकड़ों सफाई कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की और फर्जी नियुक्ति को तत्काल निरस्त करने की मांग की। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्रदर्शनकारियों ने नगर पालिका परिसर में ही जमीन पर फर्श बिछाकर धरना शुरू कर दिया है, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। सफाई कर्मचारी संघ का आरोप है कि पालिका अध्यक्ष ने नियमों को दरकिनार कर फर्जी तरीके से कई लोगों की नियुक्ति की है।
संविदा सफाई कर्मियों ने नगर पालिका पर जड़ा ताला

संघ की मांग है कि इन नियुक्तियों को तत्काल निरस्त किया जाए और आउटसोर्सिंग के 650 संविदा सफाईकर्मियों को स्थाई नियुक्ति दी जाए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। सोमवार भी संविदा सफाई कर्मियों ने वाटर वर्क्स कार्यालय पर प्रदर्शन किया था और पालिका अध्यक्ष के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाए थे।
अचानक कार्य बहिष्कार के चलते सफाई व्यवस्था चरमराई

आज के प्रदर्शन में सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारी और सैकड़ों कर्मचारी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा। संविदा सफाई कर्मियों के अचानक कार्य बहिष्कार के चलते शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित हो गई है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। नगर पालिका प्रशासन ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments