बाहरी रिंग रोड स्थित बादली मोड़ पर दरारें आई थी। फोटो- जागरण
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। बाहरी रिंग रोड स्थित बादली मोड़ पर रेलवे ओवरब्रिज सतह में सोमवार की शाम अचानक दरारें आ गई। राहगीरों ने इसकी जानकारी तुरंत यातायात पुलिस व पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को दी। सूचना पर पहुंची यातायात पुलिस व पीडब्ल्यूडी कर्मचारी ने पहले सड़क की घेराबंदी की। फिर तुरंत मरम्मत का काम शुरू कराया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
करीब पांच घंटे बाद फिर इस यहां से वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी। इस मामले में सड़क सुरक्षा एक्सपर्ट अतुल रणजीत कुमार ने बताया कि अंडरपास निर्माण कार्य के दौरान ऊपर सतह में दरारें आना समान्य प्रक्रिया है। इसकी जानकारी मिलते ही उन्होंने तुरंत पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को अवगत कराया। जिसके बाद यहां मरम्मत करा दी गई है।
वहीं, पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने बताया कि इसकी जानकारी मिलते ही आरओबी सतह की मरम्मत करा दी गई है। यहां से अब पहले की तरह से वाहन निकल रहे हैं। अब किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं है। आगे सड़कर पर कोई दरारें न आए, इसके लिए अंडरपास निर्माण कार्यों में जुटे कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। |