search

नोएडावासियों को सौगात देने 27 नवंबर को आएंगे CM योगी, भंगेल एलिवेटेड रोड समेत कई योजनाओं का करेंगे लोकार्पण

cy520520 2025-11-25 15:37:18 views 1123
  

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फाइल फोटो।  



जागरण संवाददाता, नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 नवंबर को नोएडा आएंगे। उनके आगमन को लेकर पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियों का खाका खींचना शुरू कर दिया हैं। मुख्यमंत्री नोएडा सेक्टर 50 स्थित मेदांता अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री की सेक्टर 38 में एक प्रतिनिधिमंडल संग वार्ता प्रस्तावित है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

साथ ही नोएडा प्राधिकरण के भंगेल एलिवेटेड रोड और वेस्ट टू वंडर पार्क का लोकार्पण होने के कयास लगाए जा रहे हैं। नोएडा सेक्टर 50 में मेदांता मेडिसिटी अस्पताल है इसके उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री योगी नाथ को आदित्यनाथ को आमंत्रित किया गया है। प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी

सुरक्षा से लेकर तमाम तरह की व्यवस्थाओं को बेहतर करने में जुट गए हैं। कार्यक्रम स्थल से लेकर हेलीपैड बनाए जाने की व्यवस्था देखी जा रही हैं। सोमवार को भी बंद कमरों में गोपनीय बैठक कर योजनाएं बनाई गईं। शहर में सेक्टर 113 और सेक्टर 33ए स्थित शिल्पहाट को हेलीपैड के लिए चिह्नित किया गया है। यहां से मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल तक जाएंगे।

यहीं से मुख्यमंत्री रवाना हो जाएंगे। यातायात पुलिस की ओर से रूट निर्धारित किए जाने को लेकर मंथन चल रहा है। इन मार्गों पर साफ-सफाई, रंगाई पुताई, पानी का छिड़काव, सेंट्रल वर्ज और किनारों पर पौधे लगाने व पेड़ों की छटाई के काम कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद आएंगे CM योगी आदित्यानाथ, गुफा मंदिर का करेंगे उद्घाटन; तैयारियों में जुटा प्रशासन
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163427