search

Meerut News: बरात में हुई 20 राउंड हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवती की मौत, घटना के बाद दूल्हा फरार

deltin33 2025-11-25 14:37:19 views 526
  

श्यामनगर में हर्ष फायरिंग में युवती की मौत के बाद मौके पर लोगों से पूछताछ करते एएसपी अंतरिक्ष जैन।



जागरण संवाददाता, मेरठ। पुलिस हर्ष फायरिंग की घटनाएं रोक पाने में विफल साबित हो रही है। सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे लिसाड़ीगेट के श्यामनगर में बरात रवानगी के दौरान करीब 20 राउंड हर्ष फायरिंग की गई। बरात देखने के लिए दादा के मकान की छत पर खड़ी 22 वर्षीय युवती की गोली लगने से मौत हो गई। इससे बरात में भगदड़ मच गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दूल्हा और परिवार के लोग फरार हो गए। श्यामनगर निवासी मीट कारोबारी शाहनवाज के बेटे शाकिब का सोमवार को निकाह था। रात करीब साढ़े नौ बजे शाकिब की बरात लोहियानगर थाना क्षेत्र के फफूंडा जाने के लिए तैयार थी। तभी बरात में शामिल कुछ युवकों ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। बरात देखने के लिए किराना व्यापारी अरशद की बेटी अक्सा अपने रिश्ते के दादा यामीन के घर गई थी।

अक्सा बीए की छात्रा थी। यामीन के घर की छत से अक्सा अन्य लड़कियों के साथ खड़ी थी। एक गोली अक्सा के पेट में लग गई। आसपास मौजूद लड़कियों ने शोर मचाया। अक्सा के मामा उसे केएमसी अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिवार के लोग शव ले जा रहे थे तभी लिसाड़ीगेट पुलिस पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अरशद ने दूल्हा शाकिब और उसके भाई के खिलाफ नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मौके से पांच युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस की एक टीम फफूंडा भी पहुंच गई है। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की धरपकड़ को पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4510K

Credits

administrator

Credits
459365

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com