search

हापुड़ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक शातिर के पैर में लगी गोली

Chikheang 2025-11-25 13:07:12 views 901
  

पुलिस की गिरफ्त में घायल बदमाश।  



डिजिटल डेस्क, हापुड़। हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें पुलिस की क्रॉस फायरिंग में एक शातिर बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। पिलखुवा पुलिस क्षेत्र अधिकारी अनीता चौहान ने बताया कि बदमाश के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस व बिना नम्बर प्लेट की एक मोटर साइकिल बरामद की गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दरअसल, थाना धौलाना पुलिस के थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान पुलिस बल के साथ चेकिंग कर रहे थे, इस दौरान बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार बदमाश ने अपना नाम फिरोज पुत्र साबिर अली बताया है, जो गाजियाबाद के थाना मुरादनगर के ग्राम नेकपुर का निवासी है।

मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार बदमाश का एक अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में कामयाब हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए कॉम्बिंग की जा रही है। गिरफ्तार बदमाश गौवध निवारण अधिनियम में वांछित चल रहा था। गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म के अपराधी है, जिसके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। फिलहाल घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज गया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167794