search

UP Weather Update: ठंड के टार्चर के लिए हो जाइये तैयार! धूप भी बेअसर और ठिठुरने लगे लोग, IMD का लेटेस्ट अपडेट

Chikheang 2025-11-25 12:06:08 views 1267
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, लखनऊ। राजधानी में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। दिन में हल्की धूप खिलने के बावजूद हवा में सर्दी की ठिठुरन बढ़ गई। सोमवार की सुबह शहरवासियों ने चुभन भरी ठंड के साथ दिन की शुरुआत की, वहीं रात में हालात और ज्यादा सर्द हो गए। तापमान में आई गिरावट के चलते बाजारों में रौनक देर शाम तक नहीं दिखी और लोग सामान्य दिनों की तुलना में जल्दी ही घरों में कैद हो गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
लखनऊ में पारा लुढ़का, धूप के बावजूद बढ़ी ठंडक


शहर में दिन जरूर खुला रहा, लेकिन पछुआ हवा की रफ्तार बढ़ने से धूप बेअसर साबित हुई। दोपहर में कुछ देर राहत के बाद जैसे-जैसे सूरज ढलने लगा, हवा की नमी और ठंडक एक साथ बढ़ती चली गई। कई इलाकों में सड़कें रात होते-होते सुनसान नजर आईं। दुकानदारी और ठेले लगाने वाले भी सामान्य से पहले ही सामान समेटते दिखे।



दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है


मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी दिशा से आ रही पछुआ हवाएं इस समय तेजी पकड़ रही हैं। इन हवाओं की प्रकृति शुष्क होती है और यह तापमान को तेजी से नीचे खींच लेती हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। रात का पारा सामान्य से 2 से 3 डिग्री कम रह सकता है। दिन में धूप दिखेगी, लेकिन ठंडक बनी रहेगी, इसलिए लोगों को सुबह-शाम विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।



स्कूल जाने वाले बच्चों ने सुबह की ठिठुरन को लेकर परेशानी जताई


उधर, कम तापमान और ठंडी हवा का असर जनजीवन पर साफ दिखाई दे रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चों ने सुबह की ठिठुरन को लेकर परेशानी जताई। बढ़ती ठंडक के संकेत साफ हैं धूप फिलहाल राहत नहीं दे पाएगी और पारा आने वाले दिनों में और लुढ़क सकता है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167824