search

बिहार में जीत के बाद झारखंड में हम पार्टी की हुंकार, निकाय चुनाव मजबूती से लड़ने का किया एलान

LHC0088 2025-11-25 11:06:37 views 1244
  

झारखंड में हम पार्टी नगर निकाय का चुनाव पूरी मजबूती से लड़ेगी: डब्लू महतो। फोटो जागरण



संवाद सहयोगी, रामगढ़। शहर के टायर मोड स्थित एक सभागार में सोमवार को हम पार्टी की ओर से नवनियुक्त पदाधिकारियों के पदभार ग्रहण को लेकर मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में हम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डब्लू महतो, विशिष्ट अतिथि में प्रदेश महासचिव मनीष कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष विक्की श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव निर्मल यादव, रांची महिला जिला अध्यक्ष लक्ष्मी गोप शामिल हुए।

समारोह में रामगढ़ जिला के रौनक कुमार सिंह को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया, साथ ही रामगढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अर्जित पटेल को पार्टी का प्रदेश सहसचिव व अविनाश कुमार को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया, जबकि रांची विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी दयानंद लाल को रांची जिला अध्यक्ष एवं शिल्पी चटर्जी को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सभी मनोनीत पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष डब्लू महतो ने माला पहनाकर स्वागत करते हुए पार्टी के सिद्धांतों से अवगत कराया। साथ ही, समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारी पार्टी का जनाधार अब बढ़ रहा है, क्योंकि अभी बिहार में हुए विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी को छह सीटें मिली थी, जिसमें पार्टी ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की है।

जिससे की अब साफ दिख रहा है कि हम पार्टी के प्रति जनता का रुझान बढ़ रहा है। कहा कि आने वाले समय में झारखंड में होने वाले नगर निकाय चुनाव में भी हम पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- Dharmendra: 1966 में तोपचांची झील बनी थी फिल्म सेट, धनबाद-कतरास से उमड़ती थी भीड़; माडा के पूर्व कर्मी कयूम अंसारी की जुबानी

यह भी पढ़ें- Chas Municipal Corporation के शिविर में लाभुकों की भीड़, कई समस्याओं का आन द स्पाट समाधान

यह भी पढ़ें- जनगणना को लेकर झारखंड सरकार का बड़ा फैसला: प्रशासनिक क्षेत्राधिकार की सीमाओं में नहीं होगा परिवर्तन, नोटिफिकेशन जारी
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165215