countrys first Railway Coach Factry का 1955 में हुआ था उद्घाटन।  
 
  
 
  
 
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय रेलवे यात्रियों एवं ट्रांसपोर्ट के लिए देश का अहम हिस्सा है। भारतीय रेलवे भारत सरकार द्वारा संचालित की जाती है। भारतीय रेलवे एशिया का सबसे बड़ा और विश्व का दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। भारतीय रेलवे की शुरुआत अंग्रेजी शासन 16 अप्रैल 1853 को हुई थी। इसके बाद आज भारतीय रेलवे विकास कर मेक इन इंडिया के तहत वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेनें चला रही है और जल्द ही बुलेट ट्रेन लाने की तैयारी में है।\ विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें  
 
  
 
लेकिन क्या आप जानते हैं कि आजाद भारत की पहली रेलवे फैक्ट्री कहां स्टार्ट हुई थी। अगर नहीं आप यहां से देश की पहली इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) की पूरी जानकारी यहां से हासिल कर सकते हैं।  
1955 में चेन्नई में स्टार्ट हुई थी पहली फैक्ट्री  
 
हमारे देश की पहली इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) 2 अक्टूबर 2955 को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में शुरू की गई थी। इस फैक्ट्री का उद्घाटन देश के तत्कालीन और पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू द्वारा किया गया गया था। इस टाइम इस फैक्ट्री को बनाने में 7.4 करोड़ रुपए की लागत आई थी। अक्टूबर 1962 में इस फैक्ट्री में फर्निशिंग डिवीजन की शुरुआत हुई उसके बाद पूरी तरह से तैयार कोचों का उत्पादन बढ़ता गया।  
 
  
प्रतिवर्ष औसतन 2500 कोच बनाने का है रिकॉर्ड  
 
इंटीग्रल कोच फैक्ट्री चेन्नई 511 एकड़ में फैली हुई है और इसमें 9300 से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं। पिछले 10 सालों में यह फैक्ट्री औसतन सालाना 2500 कोच बना रही है जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इस फैक्ट्री में 175 से ज्यादा प्रकार के कोच तैयार किये जाते हैं। इनमें पारंपरिक और सेल्फ-प्रोपेल्ड कोच सहित भारत की पहली सेमी-हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच भी शामिल हैं। डाटा के अनुसार इस फैक्ट्री में जनवरी 2024 तक 75 हजार से ज्यादा कोच तैयार किये जा चुके थे।child sex abuse,rochdale sex crimes,greater manchester police,mohammed zahid,british pakistani crime,child exploitation,sexual assault sentencing,uk crime news,minshull street crown court,vulnerable girls     
 
  
1990 में पहली बार 1000 कोच हुए तैयार  
 
आईसीएफ ने सालाना 350 शेल्स की शुरुआती क्षमता के साथ 1955 में ऑल स्टील और ऑल वेल्डेड रेलवे शेल्स का उत्पादन शुरू किया। इसके बाद भारतीय रेलवे ने इसमें अभूतपूर्व बढ़ोत्तरी की और उत्पादन लगातार बढ़ता गया। वर्ष 1990 में पहली बार साल भर में 1000 कोच तैयार हुए।  
 
    
 
  
एक साल में 4166 कोच तैयार कर बनाया रिकॉर्ड  
 
आईसीएफ चेन्नई ने साल 2019-20 ने 4166 कोच बनाकर एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया। 2022-23 में सत्र में इस फैक्ट्री ने 2702 कोच तैयार किये, इनमें 12 वंदे भारत रेक (184 कोच) और 2261 लिंके-हॉफमैन-बुश कोच शामिल हैं।  
 
यह भी पढ़ें- कृषि प्रधान देश भारत में तीन तरीके की होती हैं फसलें, जानें खरीफ, रबी और जायद फसलों की विशेषताएं  
 
   |