search

ओडिशा में छात्रा के साथ दरिंदगी: 5 लोगों ने अपहरण कर किया गैंग रेप, जांच में जुटी पुलिस

LHC0088 2025-11-25 05:36:03 views 1019
  

ओडिशा में छात्रा के साथ 5 लोगों ने की दरिंदगी। सांकेतिक तस्वीर



डिजिटल डेस्क, भुवनेश्वर। ओडिशा के खुर्दा जिले में कॉलेज जाने के दौरान एक छात्रा के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

अधिकारियों के अनुसार, पीड़िता का कथित तौर पर उसके एक दोस्त और उसके चार साथियों ने 18 नवंबर को खुर्दा न्यू बस स्टैंड के पास एक कार में अपहरण कर लिया। शिकायत में पीड़िता ने कहा है कि आरोपियों ने केमिकल से भीगे रूमाल से उसे बेहोश कर दिया और उसके बाद सामूहिक दुष्कर्म किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दो दिन बाद आरोपियों ने पीड़िता को खुर्दा जिला मुख्यालय अस्पताल (डीएचएच) के पास छोड़ दिया। उसकी हालत बिगड़ने पर 21 नवंबर को उसे भुवनेश्वर के कैपिटल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पूछताछ में जुटी पुलिस

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना के दिन पीड़िता ने डीएचएच के एक सुरक्षा गार्ड से फोन पर संपर्क किया था, जिसके चलते उससे भी पूछताछ की जा रही है। वहीं, आरोपियों में शामिल पीड़िता की एक महिला दोस्त पर पूरे मामले की साजिश रचने का संदेह है। बताया जा रहा है कि वह सोशल मीडिया के माध्यम से पीड़िता से जुड़ी थी।

अधिकारियों ने बताया कि जिस कार में पीड़िता का अपहरण किया गया, उसका सुराग अभी तक नहीं मिला है। पुलिस ने मामले से जुड़े कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पूर्व सीएम नवीन पटनायक ने जताई नाराजगी


ଖୋର୍ଦ୍ଧା ବାଘମାରୀରେ ନାବାଳିକାଙ୍କୁ ଅପହରଣ ଏବଂ ଗଣଦୁଷ୍କର୍ମ ଘଟଣା ଅତ୍ୟନ୍ତ ସ୍ପର୍ଶକାତର ଏବଂ ହୃଦୟବିଦାରକ।

ସେହିପରି ଭଦ୍ରକ ଅରଞ୍ଜିରେ ମା\“ର ମୃତ୍ୟୁ ପରେ କିସ୍ତି ଟଙ୍କା ପାଇଁ ଜଣେ ଯୁବତୀଙ୍କୁ ଗାଁ ଦାଣ୍ଡରେ ଏସଏଚଜିର ମହିଳାମାନେ ନିସ୍ତୁକ ମାଡ଼ ମାରିବା ପରି ଘଟଣା ସଭ୍ୟ ସମାଜରେ କଦାପି ଗ୍ରହଣୀୟ ନୁହେଁ। ବିଜୁ ଜନତା ଦଳର ସରକାର… — Naveen Patnaik (@Naveen_Odisha) November 23, 2025


घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर राज्य में महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने में शासन की विफलता को उजागर करती हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
147633

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com