search

शादीशुदा व्यक्ति ने युवती को प्रेमजाल में फंसाया, बनाए अवैध संबंध; लड़की पैदा होने पर हुआ फरार

LHC0088 2025-11-25 04:37:01 views 810
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, देहरादून: शादीशुदा व्यक्ति ने खुद को रसूखदार बताकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद प्रेमिका के साथ अवैध संबंध बनाए। जब लड़की पैदा हुई तो आरोपित दोनों को छोड़कर फरार हो गया। इस मामले में रायपुर थाना पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एसएसपी को दी शिकायत में महिला ने बताया कि राकेश चंद पूजा पाठ करवाने के बहाने उनके घर आने जाने लगा। कुछ समय बाद झूठी शान और बड़े-बड़े सपने दिखाकर उसने स्वजन के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। यकीन दिलाया कि वह बिल्डर है और उसके देहरादून व दिल्ली में कई मकान व फ्लैट हैं।

पीड़ित ने बताया कि आरोपित के झांसे में आकर स्वजन शादी के लिए तैयार हो गए। इसके बाद वह राकेश चंद के साथ घूमने जाने लगी। राकेश से जब भी शादी की बात की तो वह पारिवारिक व व्यवसायिक व्यस्तताओं का बहाना बनाकर टाल देता था।

इसी बीच आरोपित ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बार-बार शादी करने को कहने पर उसने बताया कि उसकी पूर्व में शादी हो चुकी है। जिससे तलाक का केस न्यायालय में लंबित है। तलाक होने पर वह शादी कर लेगा।

इसके बाद आरोपित ने उसे फरवरी 2021 से दिसंबर 2022 तक कैनाल रोड क्षेत्र में किराये के कमरे में रखा। इसी बीच उसकी एक पुत्री हुई। अचानक आरोपित के व्यवहार में परिवर्तन आया और वह उसे व उसकी बच्ची मायके में छोड़कर चला गया।

अब जब भी वह शादी की बात करती है तो आरोपित उसे जान से मारने की धमकी देता है।थानाध्यक्ष रायपुर गिरीश नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें- दुष्कर्म के आरोप के दुरुपयोग पर SC सख्त, मामलों पर जताई चिंता; बताया निंदनीय

यह भी पढ़ें- रायसेन दुष्कर्म मामला: बच्ची से दुष्कर्म के विरोध में रायसेन में सड़कों पर उतरी भीड़, भोपाल तक 35 किमी लंबा जाम
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165816