search

अंबाला: तेज रफ्तार बाइक ने ली युवक की जान, अज्ञात चालक पर मामला दर्ज

Chikheang 2025-11-25 03:07:10 views 757
  

अंबाला: तेज रफ्तार बाइक ने ली युवक की जान। सांकेतिक फोटो



जागरण संवाददाता, अंबाला। गांव काकरू के 22 वर्षीय मनप्रीत सिंह की तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से मौत हो गई। बलदेव नगर थाना पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरविंद्र सिंह निवासी गांव काकरू ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रविवार शाम लगभग 7:30 बजे वह अपने भाई मनप्रीत सिंह और रंजीत सिंह के साथ बलदेव नगर मार्केट से पैदल घर लौट रहा था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मनप्रीत की मोटर मार्केट में दुकान है। रविवार को वापसी में वे होटल रिजेंटा से कुछ दूरी पर पहुंचे, दिल्ली की ओर से तेज रफ्तार बाइक आई। बाइक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए मनप्रीत को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मनप्रीत डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपित कुछ समय रुका उसके बाद मौके से बाइक समेत फरार हो गया।

गुरविंद्र और रंजीत ने राहगीरों की मदद से घायल मनप्रीत को सिविल अस्पताल अंबाला शहर पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे। सोमवार को सिविल अस्पताल में गुरविंद्र का बयान दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार बाइक नंबर एचआर-07एजी-1815 के आधार पर चालक की पहचान की जा रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167596