search

धर्मेंद्र के निधन पर CM नीतीश कुमार ने जताया शोक, चिराग बोल- उनका अंदाज हमेशा अमर रहेगा

LHC0088 2025-11-25 01:37:46 views 721
  



राज्य ब्यूरो, पटना। हिंदी फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता व पूर्व सांसद पद्म भूषण धर्मेंद्र के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि धर्मेंद्र हिंदी फिल्मों के एक प्रसिद्ध व लोकप्रिय अभिनेता थे। वह सांसद भी रह चुके थे। वर्ष 2012 में केंद्र सरकार ने उन्हें तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया था। उनके निधन से फिल्म जगत एवं राजनीतिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
राज्यपाल ने अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर शोक प्रकट किया

मशहूर फिल्म अभिनेता एवं पूर्व सांसद धर्मेंद्र के निधन पर शोक जताते हुए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां ने अपने एक्स हैंडल पर कहा कि अभिनेता धर्मेंद्र के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।

उन्होंने अपने लंबे एवं शानदार फिल्मी करियर में अभिनय की गहरी छाप छोड़ी। उनका जाना कला और फिल्म जगत की अपूरणीय क्षति है। वे अपनी यादगार भूमिकाओं और सरल व्यक्तित्व के कारण लोगों के हृदय में सदैव जीवित रहेंगे। उनके परिजनों एवं प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदनाएं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
चिराग बोले- फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति

केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यश्र चिराग पासवान ने भी धर्मेंद्र के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर लिखा- भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता एवं बीकानेर से लोकसभा सांसद रहे धर्मेंद्र जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। धर्मेंद्र जी ने अपनी अद्भुत प्रतिभा, सादगी, और समर्पण से न केवल पर्दे पर किरदारों को जिया, बल्कि करोड़ों दिलों में अमिट छाप छोड़ी। उनका जाना भारतीय फिल्म जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है पर उनका व्यक्तित्व, उनका स्नेह और उनका जीवंत अंदाज हमेशा अमर रहेगा।

यह भी पढ़ें- भोजपुरी फिल्मों में भी अदाकारी का जलवा बिखेर गए धर्मेंद्र, पवन सिंह बोले- दिल को भीतर तक तोड़ दिया...
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
148036

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com