search

खेत से लौटते समय ट्रक की टक्कर से किशोर की मौत, पर‍िवार में मचा कोहराम

LHC0088 2025-11-25 01:37:44 views 1016
  



संवाद सूत्र, दढ़ियाल। साइकिल से खेत से घर लौटते समय एक किशोर को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे किशोर की मौके पर ही मौत हाे गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। किशोर की मौत से घर में कोहराम मच गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मुहल्ला फत्तावाला निवासी गोपी(16 वर्ष) पुत्र इंद्रपाल सिंह शनिवार की सुबह अपने खेत में गन्ना छीलने गया था। शाम करीब तीन बजे वह साइकिल से घर लौट रहा था। जैसे ही वह कोसी नदी पुल पर पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे उसका शरीर पूरी तरह कुचल गया। घटना के बाद चालक ने ट्रक छोड़कर भागने का प्रयास किया। लेकिन, कुछ लोगों ने उसको पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। सुचना मिलने पर स्वजन भी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने मृतक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक दो भाइयों में छोटा था। चौकी प्रभारी प्रशांत कुमार शर्मा ने बताया कि ट्रक चालक ज्ञानी सिंह निवासी उत्तराखंड को हिरासत में ले लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165616