search

राम मंदिर ध्वजारोहण में चढ़ेगा देवरहा बाबा आश्रम में तैयार प्रसाद, 551 मन लड्डू से लगेगा रामलला को भोग

LHC0088 2025-11-25 01:37:41 views 1263
  



जागरण संवाददाता, मीरजापुर। अयोध्या में भगवान श्रीराम को देवरहा हंस बाबा आश्रम में तैयार लड्डू का भोग लगाया जाएगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या में 25 नवंबर को आयोजित होने वाले ध्वजारोहण समारोह के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया जाएगा। इसके लिए देवरहा बाबा आश्रम से शुद्ध देसी घी में बेसन का 551 मन लड्डू बनाकर भेजा गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आश्रम के नारायणजी ने बताया कि 501 मन लड्डू तैयार कराया गया है। ध्वजारोहण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व सरसंघ संचालक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ डा. मोहन भागवत के द्वारा किया जाएगा। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पटेल भी शामिल होंगे।
दिव्य अयोध्या में ध्वजारोहण आज, ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनेंगे विंध्य के लोग

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या में ध्वजारोहण समारोह 25 नवंबर को होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी विंध्य क्षेत्र के लोग भी बनेंगे। जनपद से विश्व हिंदू परिषद पूर्वी उत्तर प्रदेश के सत्संग प्रमुख व सत्संग टोली के केंद्रीय टोली के सदस्य दिवाकर त्रिपाठी सहित 33 से अधिक गणमान्य लोग शामिल होंगे।

इसमें पूर्णेंद्र मिश्रा, कमलेशानंद सरस्वती, राजेंद्र प्रजापति, चमेली देवी, पारसनाथ सिंह, अर्जुन ओझा, नंद गुप्ता, कमला सिंह, शंभूनाथ तिवारी, शिव सहाय, रामकेश मौर्या, राम प्रवेश, तीर्थराज सिंह, अजय कुमार सिंह, कमला शंकर पाठक, शंभूनाथ निषाद, अमरेशचंद्र पांडेय, औषधीक रस्तोगी, धीरेंद्र कुमार, जगन आदि को निमंत्रण पत्र मिला है।

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से विशेष पास जारी किया गया है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165520