search

बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारी बने सीएम नीतीश कुमार के आप्त सचिव, तीन आइएएस को भी प्रमोशन

LHC0088 2025-11-25 00:37:55 views 1212
  

बीपीएस के दो अधिकारी बने सीएम नीतीश कुमार के आप्‍त सच‍िव।  



राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार प्रशासनिक सेवा (BPS) के अधिकारी प्रमोद कुमार व कौशलेंद्र कुमार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) का आप्त सचिव बनाया गया है।

प्रमोद कुमार पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहे थे। उनकी सेवा मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग को सौंपी गयी है। मुख्यमंत्री के आप्त सचिव के पद नियुक्ति के लिए सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अलग से अधिसूचना जारी की जाएगी।  

इसके अतिरिक्त बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी कौशलेंद्र कुमार को भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आप्त सचिव बनाया गया है। वह फभी पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहे थे। उनकी सेवा मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग को सौंपी गई है।
आनंद किशोर, के सेंथिल कुमार व श्रीनिवास बने अपर मुख्य सचिव

भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव के रूप में प्रोन्नति दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को इस आशय की अधिसूचना जारी की। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के अध्यक्ष, वित्त विभाग व पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे आनंद किशोर को अपर मुख्य सचिव के रूप में प्रोन्नति दी गई है।

योजना एवं विकास विभाग के प्रधान सचिव के सेंथिल कुमार को भी अपर मुख्य सचिव के पद पर प्रोन्नत किया गया है। पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के प्रधान सचिव एचआर श्रीनिवास को भी अपर मुख्य सचिव के रूप में प्रोन्नत किया गया है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165601