search

रोहतक में महिला के माथे में गोली मारकर नहर की पटरी पर फेंका, शव की नहीं हो पाई पहचान

LHC0088 2025-11-25 00:37:50 views 993
  

पुलिस मृतका की पहचान के प्रयास में जुटी। सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, रोहतक। गांव मायना के पास भालौठ सबब्रांच और जेएलएन नहर के बीच की पटरी पर दोपहर करीब 12 बजे एक 30 वर्षीय महिला का शव मिला है। महिला के माथे में गोली मारकर हत्या की गई है। मृतका की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के शवगृह में रखवा दिया। देर शाम तक शव का पोस्टमार्टम जारी था। पुलिस ने मामले में गांव मायना के सरपंच प्रतिनिधि के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस के अनुसार गांव मायना से सरपंच प्रतिनिधि प्रवीण कुमार को सिंचाई विभाग के जेई ने फोन कर नहर की पटरी पर एक महिला का शव पड़ा हुआ होने की सूचना दी। सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचे और शिवाजी कालोनी थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर आई और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। महिला के माथे में गोली लगी हुई थी।

जिसके कारण पूरे चेहरे पर खून लगा हुआ है। वहीं, जहां शव पड़ा था, वहां भी खून बिखरा हुआ था। इसके अलावा मौके पर पुलिस को कुछ और नहीं मिला। महिला की हत्या के पीछे क्या कारण रहा, किसने हत्या की और क्यों की, इसके बारे में पुलिस पता लगाने में जुटी हुई है। फिलहाल शव को 72 घंटे के लिए पीजीआई के शवगृह में रखवाया गया है। महिला ने हरी साड़ी व स्वेटर पहने हुई थी। पैरों में चप्पल थी।


मृत महिला की पहचान नहीं होने के कारण आसपास के लोगों से पूछताछ की। साथ ही सभी थानों में भी सूचना दी गई है, ताकि उसकी पहचान हो सके। शव को 72 घंटे के लिए शवगृह में रखवाया है। जब तक मृतका की पहचान नहीं हो जाती, तब तक पुलिस जांच कर रही है। पहचान होने के बाद केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।- राकेश सैनी, प्रभारी, शिवाजी कालोनी थाना।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164870