search

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2027: रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 8 दिसंबर तक मौका

LHC0088 2025-11-24 23:38:00 views 1240
  

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2027: रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 8 दिसंबर तक मौका



जागरण संवाददाता, पटना। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 (सत्र 2026-27) के लिए विलंब शुल्क के साथ पंजीयन तिथि बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी पंजीयन आठ दिसंबर तक कर सकते हैं।

इससे पहले पंजीयन की अंतिम तिथि 23 नवंबर थी, जिसे बढ़ाकर समिति ने आठ दिसंबर कर दिया गया है। जिन विद्यार्थियों ने सत्र 2025-26 में नौवीं कक्षा में नामांकन कराया है, उन्हें 2027 में होने वाली मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीयन कराना आवश्यक है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

नियमित व प्राइवेट विद्यार्थी को 250 रुपये और स्वतंत्र उम्मीदवार को 430 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। जिन छात्र-छात्राओं ने नौवीं में नामांकन लिया है, वे समय पर आवेदन कर पंजीयन करेंगे ताकि आगे परीक्षा में शामिल होने में कोई परेशानी न हो।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक अपने विद्यालय के विद्यार्थियों की जानकारी बिहार बोर्ड की वेबसाइट (https://biharboardonline.bihar.gov.in) पर जाकर भरेंगे।

आवेदन में विद्यार्थी का नाम, पिता-माता का नाम, जन्म तिथि, विषय, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना होगा। आवेदन भरने के बाद विद्यालय प्रधान की स्वीकृति अनिवार्य है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165831