search

बदायूं : पुलिस-प्रशासन की चुप्पी से बढ़ी डग्गामारी, रोडवेज चौराहे पर 4 बसें यात्रियों को खुलेआम बैठा रहीं

deltin33 2025-11-24 23:37:56 views 576
  

बदायूं में खड़ी रोडवेज बसें



जागरण संवाददाता, बदायूं। परिवहन निगम ने एक बार फिर चार डग्गामार बसों को चिन्हित किया है। यह बसें लगातार चौराहे पर आकर खड़ी हो रहीं हैं और खुलेआम यात्रियों को बैठाकर रवाना होती हैं। इससे परिवहन निगम को लगातार नुकसान हो रहा है और तमाम शिकायतें करने के बावजूद उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पा रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अब परिवहन निगम ने दोबारा से बसों को चिन्हित कर उसकी रिपोर्ट बनाकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपी है। साथ ही इन बसों को बंद कराने की मांग की है। रोडवेज चौराहा बस अड्डा के अंर्तगत आता है। चौराहा और बस अड्डा की दूरी 50 मीटर भी नहीं होगी। नियम के मुताबिक 500 मीटर के दायरे में कोई भी प्राइवेट बस यात्रियों को नहीं बैठा सकती।

प्राइवेट बस अड्डा भी ज्यादा दूर नहीं है लेकिन कई वर्षों से यह व्यवस्था चली आ रही है, जिससे प्राइवेट बस अड्डा पर अंगुली उठाना मुश्किल है लेकिन जो प्राइवेट बसें रोडवेज चौराहे पर आकर डग्गामारी कर रही हैं। उससे परिवहन निगम पर काफी फर्क पड़ रहा है।परिवहन निगम के अधिकारी लंबे समय से इसका विरोध करते आ रहे हैं। इसके बावजूद अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

अभी कुछ साल पहले परिवहन निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने डग्गामारी का विरोध करते हुए करीब एक माह तक प्रदर्शन किया था। तब कहीं अधिकारियों ने मामले को संज्ञान लेकर इन बसों को हटाने का आदेश दिया था और इसकी निगरानी के लिए पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को शामिल करते हुए एक कमेटी गठित की थी।

कुछ समय तक सब ठीकठाक चला लेकिन उसके बाद फिर डग्गामारी शुरू हो गई। परिवहन निगम के अधिकारियों का आरोप है कि पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारी ही कार्रवाई नहीं करते, जिसकी वजह से यह बसें लगातार संचालित हो रही हैं। अब फिर से परिवहन निगम ने चार बसों को चिन्हित किया है और इसकी रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों को भेज दी है। अधिकारियों ने इन बसों को बंद कराने की मांग की है।
दबंगई के बल पर डग्गामारी कर रहीं प्राइवेट बसें

रोडवेज चौराहे पर खड़ी की जाने वाली बसें दबंगई के बल पर संचालित कराई जा रही हैं। अभी कुछ दिन पहले परिवहन निगम के अधिकारियों ने इनका विरोध किया था और बसों को बंद कराने की मांग की थी। तब डग्गामार बसों को संचालित कराने वाले लोगों ने निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों पर हमला कर दिया था। इस संबंध में थाना सिविल लाइंस में प्राथमिकी भी दर्ज है। इसके बावजूद इन बसों पर कार्रवाई नहीं हुई।

  


हम लगातार लंबे समय से इन डग्गामार बसों का विरोध करते आ रहे हैं। कई बार अधिकारियों को अवगत भी कराया जा चुका है। अब फिर से चार बसें चिन्हित कराई गई हैं और उसकी रिपोर्ट बनाकर पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को भेज दी गई है।

- राजेश पाठक, एआरएम





यह भी पढ़ें- डग्गामारी पर बदायूं पुलिस की \“मेहरबानी\“: रोडवेज चौकी का सिपाही निलंबित, दारोगा क्यों बरी?
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4510K

Credits

administrator

Credits
459901

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com