search

Ghaziabad Weather: स्मॉग के बाद अब ठंड का नया अटैक, गाजियाबाद में अगले 48 घंटे और गिरेगा पारा

LHC0088 2025-11-24 22:37:55 views 1170
  

गाजियाबाद में सोमवार को सुबह धूप निकलने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली, लेकिन शाम होते ही ठंड फिर बढ़ गई। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। ठंडी सुबह के बाद सोमवार को धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। शाम होते ही ठंड बढ़ने लगी। शामें अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक ठंडी रहीं। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों में तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड और बढ़ेगी। दिन में धूप निकलने से राहत मिलेगी, जिससे धूप खिली रहेगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पिछले दो दिनों से लगातार स्मॉग रहने के कारण धूप नहीं निकली थी, जिससे तापमान स्थिर रहने के बावजूद ठंड और बढ़ गई थी। रविवार को ठंडी सुबह के बाद स्मॉग के कारण दिन में धूप नहीं निकली थी, जिससे ठंड और बढ़ गई थी।

सोमवार को सुबह-सुबह ठंड अधिक महसूस हुई, लेकिन धूप निकलने से राहत मिली। शाम होते ही ठंड बढ़ने लगी। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की गति अधिकतम 6 किमी प्रति घंटा रही। वातावरण में नमी 90 प्रतिशत रही।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों में तापमान में गिरावट आ सकती है। इससे ठंड और बढ़ सकती है। मंगलवार को कम से कम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और ज़्यादा से ज़्यादा तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। हवाएं ज़्यादा से ज़्यादा 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चलेंगी। ह्यूमिडिटी 70 परसेंट रहने की उम्मीद है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165816