search

Vivah Panchami 2025 Puja Muhurt: विवाह पंचमी के दिन इस समय करें पूजा, रामलला की कृपा से दूर होंगे सभी संकट

cy520520 2025-11-24 22:21:52 views 1251
  

Vivah Panchami 2025 Puja Muhurt: विवाह पंचमी का पूजन समय।



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी का पावन पर्व मनाया जाता है। यह दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम और माता सीता के शादी की सालगिरह रूप में मनाया जाता है। इस दिन प्रभु श्री राम और माता सीता की विधि-विधान से पूजा करने पर रामलला की विशेष कृपा प्राप्त होती है और भक्तों के सभी संकट दूर होते हैं, तो आइए इस दिन (Vivah Panchami 2025) से जुड़ी प्रमुख बातों को जानते हैं, जो इस प्रकार हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
पूजा समय ( Vivah Panchami 2025 Shubh Muhurat)

राम मंदिर का ध्‍वजारोहण अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 11 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 35 मिनट के बीच किया जाएगा। यह 43 मिनट की अवधि बहुत शुभ मानी जा रही है। इस दौरान ही विवाह पंचमी की पूजा करना भी बहुत मंगलकारी रहेगा। ऐसे में साधक इस दौरान ही पूजा-पाठ समेत अन्य शुभ कार्य कर सकते हैं।

  • राम-सीता विवाह अनुष्ठान शुभ मुहूर्त - शाम 04 बजकर 49 मिनट से शाम 06 बजकर 33 मिनट तक

(Vivah Panchami 2025 Puja Vidhi)

  • सुबह जल्दी उठकर पानी में गंगाजल डालकर स्नान करें।
  • घर के मंदिर में राम दरबार की तस्वीर स्थापित करें।
  • हाथ में जल लेकर पूजा का संकल्प लें।
  • चंदन, रोली, पीले या लाल फूल, तुलसी दल, और मिठाई अर्पित करें।
  • भगवान राम के मंत्र \“श्री राम जय राम जय जय राम\“ या \“ॐ नमो भगवते वासुदेवाय\“ का कम से कम 108 बार जाप करें।
  • शाम के समय अपने घर के बाहर और मंदिर में घी के दीपक जलाएं।
  • अगर हो पाए तो अपने घर के मंदिर के ऊपर एक केसरिया ध्वज फहराएं और उसकी भी पूजा करें, क्योंकि इसी दिन राम मंदिर का ध्‍वजारोहण भी हो रहा है।
  • अंत में आरती कर पूजा में हुई सभी गलती के लिए क्षमा मांगे।

विवाह पंचमी का महत्व (Vivah Panchami 2025 Significance)

यह पर्व केवल विवाह की वर्षगांठ नहीं है, बल्कि यह धर्म, प्रेम और आदर्श गृहस्थ जीवन का प्रतीक है। जिन लोगों के विवाह में देरी हो रही है या बाधाएं आ रही हैं, उन्हें इस दिन भगवान राम और माता सीता का विवाह अनुष्ठान करवाना चाहिए। रामलला की कृपा से उनके विवाह की सभी बाधाएं दूर होंगी और मनचाहा जीवनसाथी मिलेगा। साथ ही राम-सीता के आशीर्वाद से जीवन के हर संकट दूर होते हैं।

यह भी पढ़ें- Vivah Panchami 2025: विवाह पंचमी के दिन जरूर करें ये स्तुति, जीवन में होगा मंगल ही मंगल

यह भी पढ़ें- Vivah Panchami 2025: विवाह पंचमी से पहले घर में रखें ये चीजें, जल्द विवाह का बनेगा योग

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
145973

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com