search

29 KG विस्फोटक मिलने के बाद एक्शन में नगर निगम, मुनादी कराकर हटाया जाएगा अतिक्रमण

Chikheang 2025-11-24 21:07:21 views 997
  



जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)। फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन के आसपास व राजमार्ग के पुल के नीचे रेहड़ी लगाकर किए जा रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए वरिष्ठ प्रबंधक ने निगम संयुक्त आयुक्त को पत्र लिखा है। इस पत्र की प्रति मेट्रो थाना, बस अड्डा पुलिस चौकी को भी दी गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बता दें कि हाल ही फतेहपुर तगा और धौज गांव से 2923 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया गया और कई आतंकियों को गिरफ्तार किया है। राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन के नीचे व आसपास और राजमार्ग पर सैंकड़ों की संख्या में रेहड़ियां खड़ी होती है। इन रेहड़ियों को खड़े करने वाले कौन और कहां के रहने वाले हैं, इसका प्रशासन के पास कोई रिकॉर्ड नहीं है।

भविष्य में अतिक्रमण की आड़ में काेई अनजान व्यक्ति किसी घटना को अंजाम न दे इसे ध्यान रखते हुए मेट्रो स्टेशन के वरिष्ठ प्रबंधक नरेश कुमार रेगर ने निगम संयुक्त आयुक्त करण सिंह भगोरिया को अतिक्रमण हटाने के लिए पत्र लिखा है। नगर निगम ने बाजार में अतिक्रमण को हटाने का अभियान चलाया हुआ है।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में लगातार बढ़ रही साइबर ठगी, कई लोगों के बैंक खाते किए साफ


मेट्रो के वरिष्ठ प्रबंधक नरेश कुमार रेगर का पत्र मिला है। हम समय-समय पर अतिक्रमण को हटाते रहते हैं। मेन बाजार और राजमार्ग से रेहड़ियों को हटाने के लिए मुनादी करा दी जाएगी। रेहड़ियों को मेन बाजार में तोड़ा भी है। अब दिन में तीन अर्थमूवर मेन बाजार और राजमार्ग पर रेहड़ियों को हटाने के लिए आएगी। इन रेहड़ियों को तोड़ दिया जाएगा। भीड़भाड़ वाली जगह पर अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा। - करण सिंह भगोरिया, संयुक्त आयुक्त नगर निगम जोन बल्लभगढ़
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167710