search

Bihar Teacher News: ऑनलाइन हाजिरी गड़बड़ी पर शिक्षा विभाग की निगरानी, ई-शिक्षा कोष सेल का गठन

Chikheang 2025-11-24 20:07:09 views 1245
  



संवाद सूत्र, नवहट्टा (सहरसा)। ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी की शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ने सख्ती बरतने का फैसला लिया है। ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर जिला स्तर पर ई शिक्षा कोष सेल का गठन किया जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सरकारी स्कूलों में शिक्षकों को सुबह साढ़े नौ बजे से पहले इन और शाम चार बजे के बाद आउट करने का आदेश है। ऐसा नहीं करनेवाले शिक्षकों का वेतन कटेगा। स्कूलों की निगरानी होगी। ऑनलाइन उपस्थिति में लगातार हो रही गड़बड़ी के बाद निगरानी की नई व्यवस्था की जा रही है।

जिला स्तर पर शिकायत और निपटारे को लेकर भी सेंट्रलाइज्ड व्यवस्था बनाई जा रही है। इसके लिए राज्य भर में 112 तकनीशियन की बहाली की जा रही है। नियुक्ति के बाद जिला में तैनाती होगी। ताकि मानीटरिंग हो सके।
अभिभावक व पब्लिक भी कर सकेंगे शिकायत

जिला स्तरीय ई-शिक्षा कोष सेल बनेगा। ई-शिक्षा कोष सेल में अभिभावक, पब्लिक, शिक्षक व अन्य लोग शिकायत कर सकेंगे। ई शिक्षा कोष सेल में उनकी समस्या सुनी जाएगी। जिला स्तर पर बनाए जा रहे ई शिक्षा कोष सेल में शिक्षक, अभिभावक और बच्चों की शिकायतों को सुना जाएगा।

इसमें शिक्षकों के वेतन, बच्चों के मध्याह्न भोजन, स्कूलों का संचालन व अन्य बिन्दुओं की शिकायत कर सकते हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी उनकी समस्या को सुनकर निदान करेंगे।

यह भी पढ़ें- Bihar Teacher Transfer: शिक्षकों के प्रखंड-विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया शुरू, ऑनलाइन भरना होगा विकल्प

यह भी पढ़ें- Bihar Education Department: स्कूल-कॉलेजों में कुत्ता मिला तो प्रधानाध्यापक, बीईओ और डीईओ होंगे उत्तरदायी
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168916