search

मुजफ्फरपुर में शादी समारोह में बवाल, बिना दुल्हन के वापस लौटी बरात; पुलिस टीम पर भी हमला

Chikheang 2025-11-24 19:37:32 views 1024
  

पुलिस टीम पर हुआ हमला। (जागरण)



केशव कुमार, मुजफ्फरपुर। जैतपुर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के बाद बरात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।

जब पुलिस दूल्हे के घर जांच के लिए पहुंची तो स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें एएसआई समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना शेख धनवत गांव की है।

जानकारी के मुताबिक भरत महतो ने अपनी बेटी की शादी पोखरैरा दक्षिणी टोला निवासी सुरेश महतो के पुत्र लक्ष्मण महतो से तय किया था। शादी समारोह के दौरान बरातियों और लड़की पक्ष के लोगों के बीच किसी बात लेकर विवाद हो गया। जमकर मारपीट हुई। जिसके बाद बरात को वापस लौटना पड़ा। शादी रुक गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
दूल्हे को अगवा करने की अफवाह फैलाई

बरात लौटने के बाद लड़का पक्ष ने यह अफवाह फैलाई कि दूल्हे का अपहरण कर लिया गया है। इस सूचना पर जैतपुर पुलिस एएसआई मुकेश कुमार के नेतृत्व में दूल्हे के घर पोखरैरा दक्षिणी टोला पहुंची। पुलिस जब मामले की जानकारी ले रही थी, तभी स्थानीय लोग उग्र हो गए।

पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पुलिसकर्मियों पर कुर्सियां फेंकीं और उन्हें वहां से जाने के लिए कहा। इस हमले में एएसआई मुकेश कुमार समेत पुलिसकर्मी घायल हो गए।
जांच के लिए पहुंची थी पुलिस टीम

जैतपुर थानेदार रजनीकांत पटेल ने बताया कि शादी में आपसी विवाद के बाद मारपीट हुई थी। दूल्हे के अपहरण की अफवाह के चलते पुलिस जांच के लिए गई थी। इसी दौरान उन पर हमला हुआ, जिसमें पुलिस पदाधिकारी और अन्य कर्मी चोटिल हो गए। घायल पदाधिकारी के बयान पर तीन नामजद और 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इस मामले में अभी तक लड़का या लड़की पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत या आवेदन नहीं मिला है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167755