search

लीकर बार में बर्थडे पार्टी मना रहे किन्नरों के साथ छेड़खानी, सड़क पर किया जमकर हंगामा

cy520520 2025-11-24 16:37:19 views 1061
  

किन्नर का अल्बर्टा एक्का चौक में कैंडल मार्च। (जागरण)



जागरण संवाददाता, रांची। अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित लीकर बार में शनिवार की रात बर्थडे पार्टी मना रहे किन्नरों के साथ छेड़खानी की घटना के बाद जमकर बवाल हुआ। बार में लगभग बीस किन्नर पार्टी मनाने पहुंचे थे। पार्टी के दौरान किन्नर बार में डांस कर रहे थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसी बीच बार में बैठे कुछ युवकों ने किन्नरों के साथ छेड़खानी कर दी। इसी बात पर किन्नरों और युवकों में विवाद हो गया और मारपीट की घटना हो गई। मारपीट की घटना के बाद सभी किन्नर बार से बाहर निकले तो मौके पर पुलिस पहुंच चुकी थी।

इसी दौरान एक जवान ने एक किन्नर पर डंडे से वार कर दिया। इसके बाद किन्नर भड़क गए और सड़क पर हंगामा करने लगे। मौके पर सिटी एसपी, हटिया डीएसपी समेत कई अधिकारी पहुंचे और किन्नरों को शांत कराया। इसके बाद किन्नर वहां से निकल गए।
तीन घंटे तक मुख्य सड़क को रखा जाम

पुलिस का कहना है कि बार में हंगामे के बाद किन्नर सड़क पर उतर गए और तीन घंटे तक मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। विधानसभा स्थापना दिवस के मौके पर उसी रास्ते से वीआईपी गाड़ियों को गुजरना था, लेकिन पुलिस को उनका मार्ग बदलना पड़ा।

किन्नर पुलिस कर्मियों के साथ भी उलझ गए और नारेबाजी की। किन्नरों का कहना था कि बार में उनके साथ गलत हुआ, लेकिन पुलिस आरोपितों पर कार्रवाई करने के बजाय उन पर हमला कर रही है।
कार के सामने सो जा रहे थे किन्नर, बार-बार पुलिसकर्मियों से हुई नोकझोंक

अरगोड़ा चौक पर कई किन्नर कार के सामने लेटकर विरोध कर रहे थे। कई किन्नरों ने पत्थर भी उठा लिए थे। किन्नर लगातार पुलिसकर्मियों से उलझ रहे थे। उनका कहना था कि पुलिस को उन पर हाथ उठाने का अधिकार किसने दिया है।
सुरक्षा के मद्देनजर बार को किया गया सील

सहायक उत्पाद आयुक्त अरुण कुमार मिश्रा का कहना है कि सुरक्षा को देखते हुए लीकर बार को सील कर दिया गया है। बार संचालक को शो-काज किया जाएगा।

बार संचालक का जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सूचना मिली है कि बार में किन्नरों को डांस कराया जाता था, लेकिन किन्नरों ने इस बात कहा कि वे कभी बार में डांस नहीं करते, केवल बर्थडे पार्टी के दौरान डांस कर रहे थे।
मेन रोड में निकाला कैंडल मार्च

बार में हुई घटना के बाद रविवार की शाम किन्नरों ने मेन रोड में कैंडल मार्च निकाला। उनका कहना था कि उनके साथ गलत हुआ है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें बदनाम किया जा रहा है। उन्हें इंसाफ नहीं मिल रहा है।


इस मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। किसी के द्वारा लिखित शिकायत नहीं दी गई है। रात में किन्नरों द्वारा हंगामा करने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। काफी देर तक किन्नरों ने हंगामा किया था।
-

- अनिल कुमार, अरगोड़ा थाना प्रभारी
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163113