search

फार्म हाउस में चोरी करने वाले 36 घंटे में गिरफ्तार, लग्जरी घड़ियां और कीमती सामान हुआ बरामद

LHC0088 2025-11-24 15:37:17 views 1266
  



जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली में वसंतकुंज थाना क्षेत्र के चर्च रोड स्थित फार्म हाउस में चोरी करने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने 36 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सुधीर उर्फ बाबा, मंगल, साजन और पवन यादव के पास से पुलिस ने एसी यूनिट, लग्जरी घड़ियां, एक लैपटॉप, चेक बुक, लग्जरी सनग्लास और ईको वैन बरामद की है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस ने आरोपियों को लंबी पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, 18 नवंबर को डी. कुमार पार्क लेन, चर्च रोड, वसंत कुंज स्थित एक फार्म हाउस में केयरटेकर हैं। उन्होंने फार्म हाउस में चोरी की शिकायत दी।

उन्होंने बताया कि अज्ञात लोगों ने फार्म हाउस में घुसकर इलेक्ट्रिक व कीमती सामान की चोरी की। केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। एसएचओ वसंतकुंज साउथ के नेतृत्व में आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीम बनी। फार्म हाउस और उसके पास लगे 70 से ज्यादा कैमरों की फुटेज की जांच करने पर सुराग मिले।

यह भी पढ़ें- ड्रग तस्कर मामले में दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आठ करोड़ की हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने वीडियो फुटेज में दिख रहे ईको वैन की जानकारी जुटा कर आरोपियों तक पहुंची। घिटोरनी जंगल इलाके में छापामारी कर वैन के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में चोरी करने की बात कबूल की और पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद कर लिया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165816