deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Etah News: गृह क्लेश से परेशान महिला ने की आत्महत्या, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

cy520520 The day before yesterday 14:37 views 666

  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, एटा। थाना सकीट क्षेत्र में एक महिला ने गृह क्लेश के चलते फंदा लगाकर जान दे दी। बताया गया है कि उसका पति से विवाद हुआ था। दूसरी तरफ मायके पक्ष हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सकीट क्षेत्र के गांव मलिगांव में रविवार सुबह छह बजे 35 वर्षीय रोशनी पत्नी गीतम सिंह का शव ग्रामीणों ने गांव के निकट स्थित एक बाग में पेड़ पर लटका देखा, उसने साड़ी से फंदा लगाया था। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई और मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। महिला का मायका मैनपुरी जिले के थाना भौगांव के गांव छाछे में है। मायके पक्ष को सूचना मिली तो वहां से भी तमाम लोग पोस्टमार्टम गृह पहुंच गए और वे ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगा रहे थे।

परिवार के लोगों ने बताया कि 15 वर्ष पूर्व रोशनी की शादी गीतम से की गई थी। ससुराल पक्ष के लोग रोशनी का उत्पीड़न करते थे। मायके वालों ने यह आरोप भी लगाया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने रोशनी को पीटा था और फिर हत्या कर दी। पुलिस ने महिला के बच्चों से भी पूछताछ की तो बच्चों ने कह दिया कि मां मानसिक रूप से बीमार थी।

सकीट कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की अभी तहरीर नहीं मिली है, अगर तहरीर आती है तो आगे की कार्रवाई करेंगे। फिलहाल मामला संज्ञान में है और महिला का पोस्टमार्टम भी कराया गया है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments