search

गाजियाबाद में छाई स्मॉग की चादर, लगातार प्रदूषण की मार झेल रहे शहरवासी

cy520520 2025-11-24 14:07:22 views 1221
  

एनएच - नौ पर छाया स्मॉग। जागरण



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। सुबह सवेरे से शाम तक रविवार को स्मॉग छाया रहा। दिनभर धूप नहीं निकलने की वजह से सर्दी का एहसास हुआ। शाम को जल्दी ही लोग सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहने हुए दिखे। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन स्मॉग रहने के साथ तापमान में एक दो डिग्री सेल्सियस गिरावट के आसार हैं। जिससे सर्दी ज्यादा महसूस हो सकती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बीते कई दिन से लगातार सुबह सवेरे से शाम तक हल्की धूप निकल रही थी। तापमान में एक दो डिग्री सेल्सियस का उतार चढ़ाव बना हुआ है। शनिवार को भी सुबह सवेरे स्मॉग रहा था। दोपहर में भी धूप में तेजी नहीं रही थी। ऐसे में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई और शाम को जल्दी ही सर्दी महसूस होने लगी थी।

रात में बाकी दिनों के मुकाबले ज्यादा सर्दी महसूस हुई थी। रविवार को सुबह से शाम तक स्मॉग छाया रहा। धूप न रहने की वजह से दिन में सर्दी का एहसास ज्यादा हुआ। शाम को जल्दी ही सर्दी ज्यादा महसूस होने लगी। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हवा अधिकतम छह किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली। वातावरण में आर्द्रता 90 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन तापमान में गिरावट आ सकती है। जिससे बाकी दिनों के मुकाबले ज्यादा सर्दी महसूस होने के आसार हैं। सोमवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा अधिकतम छह किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी। वातावरण में आर्द्रता 72 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें- \“जहरीली हवा\“ से बुधवार तक राहत नहीं, दिल्ली में गंभीर स्तर पर पहुंचा AQI; कई इलाकों में 400 के पार

यह भी पढ़ें- धूल-धुआं, जाम सब बरकरार... कागजों में सिमटा GRAP पाबंदियां, गाजियाबाद में प्रदूषण का कहर बरकरार
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
145572

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com