search

यूपी में स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर करने के लिए 36 डॉक्टरों की होगी भर्ती, रामनगरी को मिलेंगे 11 चिकित्सक

Chikheang 2025-11-24 11:36:20 views 1112
  

स्वास्थ्य सेवा पटरी पर लाने को 36 चिकित्सकों की होगी भर्ती।



प्रमोद दुबे, अयोध्या। लंबे समय से चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे मंडल के सरकारी अस्पतालों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। शासन ने मंडल के पांचों जिलों के अस्पतालों में उनकी कमी का दूर करने के लिए 36 चिकित्सकों की भर्ती करने का निर्णय लिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

रामनगरी को 11 चिकित्सक, अमेठी, अंबेडकरनगर, बाराबंकी और सुलतानपुर को 18 चिकित्सक मिलेंगे। इन पदों पर भर्ती के लिए शासन स्तर से प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

रामनगरी में पांच अस्पताल, 14 सामुदायिक और 34 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। सबसे अधिक रोगियों की संख्या जिला महिला और श्रीराम अस्पताल में होती है।

इसमें स्वीकृत पदों के सापेक्ष सबसे कम महिला और जिला अस्पताल में चिकित्सक की तैनाती हाेने से रोगियों को समय से उपचार मिलने में समस्या होती है। यह समस्या किसी एक जिले की नहीं है।

यही स्थित मंडल के अन्य जिलों में हाेने से शासन के निदेश पर एमबीबीएस विशेषज्ञ परामर्शदाता के 36 पदों पर भर्ती करने के लिए महानिदेशक रतनपाल सिंह सुमन ने पत्र जारी कर दिया है, जिसमें 26 नवंबर तक आवेदन का समय है। इसके बाद निर्धारित तिथि में साक्षात्कार के बाद चयनित चिकित्सकों की सूची जारी कर सीएमओ के अधीन भेज दिया जाएगा।
कहां, कितने चिकित्सक की होगी भर्ती

  • अयोध्या- 11
  • अंबेडकरनगर- 06
  • अमेठी- 05
  • बाराबंकी- 07
  • सुलतानपुर- 07


शासन की तरफ से चिकित्सकों की भर्ती प्रक्रिया संचालित है। यह भर्ती प्रक्रिया पूरा हाेते ही चयनित चिकित्सकों से जिन अस्पताल में सबसे अधिक समस्या दिखेगी वहां तैनाती कर कमी दूर हाेने के साथ मरीजों को राहत दिलाया जाएगा। -डॉ. सुशील कुमार बानियान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167566