search

2025 में पीएम आवास योजना की किस्त कब मिलेगी? सर्वे के मामले में आया बड़ा अपडेट

Chikheang 2025-11-24 11:06:59 views 778
  

PMAY installment date: मई में चार लाख से अधिक का हुआ था सर्वे। प्रतीकात्मक फोटो  



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। PM Awas Yojana Installment Date 2025: केंद्र सरकार ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के आवासहीन लोगों के लिए पीएम आवास योजना आरंभ की है। इसमें से ग्रामीण आवास योजना के लिए मई में विशेष रूप से सर्वे कराया गया था।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की घोषणा के बाद आचार संहिता लागू हो जाने की वजह से सर्वे के सत्यापन का काम अधूरा रह गया था। इस वजह से नए आवास िनिर्माण के लक्ष्य के निर्धारण का काम और निर्माणाधीन मकान के लिए नई किस्त देने का काम रुक गया था।  

चुनाव की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अब फिर से इस दिशा में काम आरंभ हो गया है। ग्रामीण विकास विभाग के निर्देश के बाद अब जिला स्तर पर टीम का गठन किया जा रहा है। जिसकी जिम्मेदारी प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत कराए गए सर्वे की जांच करने की होगी।  

इस टीम की जांच रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाएगी। उसके आधार पर ही जिले को नए लक्ष्य का आवंटन होगा। उसके बाद किस्त जारी की जाएगी। वहीं दूसरी ओर जिस मकान का निर्माण अधूरा है उसके लिए भी किस्त उसी समय जारी कर दी जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167824