search

MP के सेंधवा में पागल श्वान ने 12 लोगों को काटा, चार गंभीर घायल, ग्रामीणों ने घेरकर मार डाला

LHC0088 2025-11-24 06:36:39 views 1127
  

पागल श्वान ने लोगों को काटा (प्रतीकात्मक चित्र)



डिजिटल डेस्क, इंदौर। बड़वानी जिले के सेंधवा ब्लॉक में रविवार दोपहर एक पागल हो चुके कुत्ते ने मोरदड़ और चिखली गांवों में दहशत फैला दी। कुत्ते ने अलग-अलग हमलों में 12 लोगों को काट लिया, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
पहले मोरदड़ में मचाया आतंक

सबसे पहले कुत्ते ने मोरदड़ निवासी नीलेश आर्य पर हमला किया। इसके बाद वह मुख्य मार्ग पर पहुंचा और वहां गुजर रहे ग्रामीणों को दौड़ा-दौड़ाकर काटता रहा। मोरदड़ गांव में कुल 8 लोग घायल हुए। हमले में एक बुजुर्ग महिला का होंठ कट गया, जबकि एक अन्य महिला लोहारी बाई की नाक की हड्डी टूट गई।
चिखली में चार को काटा

एक ग्रामीण ने बताया कि कुत्ता मोरदड़ से खेतों की ओर भागते हुए चिखली गांव पहुंचा, जहां उसने मालसिंह कानोजे सहित चार लोगों को और घायल कर दिया। लगातार हो रहे हमलों से गुस्साए ग्रामीणों ने चिखली में लाठियों और डंडों से कुत्ते को घेरकर मार डाला।
घायलों का किया उपचार

सेंधवा सिविल अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर संजय धाकड़ ने बताया कि सभी घायलों को एंटी रैबीज वैक्सीन, टिटनेस इंजेक्शन और अन्य आवश्यक उपचार दिए गए हैं। चार गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि तीन का इलाज सिविल अस्पताल में जारी है।

घटना के बाद दोनों गांवों में दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165736