search

दिल्ली में अब 11 नहीं, होंगे 13 जिले! राजधानी का बदलेगा नक्शा...हो रहा बड़ा प्रशासनिक बदलाव

cy520520 2025-11-23 23:47:41 views 478
दिल्ली सरकार राजधानी की प्रशासनिक व्यवस्था को और आसान, तेज़ और लोगों के लिए सुविधाजनक बनाने के लिए बड़ा बदलाव करने जा रही है। इसके तहत अब राजस्व जिलों (Revenue Districts) की सीमाएं बदली जाएंगी। मौजूदा 11 जिलों की जगह 13 जिले बनाए जाएंगे। इसके साथ ही सब-डिवीजन (SDM ऑफिस) की संख्या भी बढ़ाई जा रही है—33 से बढ़ाकर 39। सरकार का कहना है कि इन नए बदलावों से लोगों के काम तेजी से पूरे होंगे और उन्हें सरकारी दफ्तरों के चक्कर भी कम लगाने पड़ेंगे।





प्रस्ताव को सिद्धांत रूप में मंजूरी मिली





सरकारी सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को सिद्धांत रूप में मंजूरी दे दी है और अब इसे उपराज्यपाल के पास भेजा जाएगा। उपराज्यपाल की मंजूरी मिलते ही नई जिलावार व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। योजना के मुताबिक, हर नए जिले में एक तरह का ‘मिनी सचिवालय’ बनाया जाएगा, जहां कानून-व्यवस्था को छोड़कर लगभग सभी सरकारी विभाग एक ही परिसर से काम करेंगे। इससे लोगों को अलग-अलग दफ्तरों में दौड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी और ज़्यादातर सरकारी सेवाएं एक ही जगह उपलब्ध हो जाएँगी।





नई जिलावार योजना नगर निगम के 11 जोन को आधार बनाकर बनाई गई है। बदलाव के अनुसार सदर जोन का नाम बदलकर पुरानी दिल्ली जिला रखा जाएगा। यमुना पार इलाके में पूर्वी और उत्तर–पूर्वी जिले खत्म कर दो नए जिले शाहदरा उत्तर और शाहदरा दक्षिण बनाए जाएंगे। मौजूदा उत्तरी जिला अब सिविल लाइंस और पुरानी दिल्ली में बंटेगा। दक्षिण-पश्चिम जिले का बड़ा हिस्सा नए नजफगढ़ जिला में शामिल होगा।





ऐसा है जिलावार प्रस्ताव




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/sir-in-west-bengal-row-missing-son-returning-home-after-37-years-amid-voter-roll-revisio-article-2291199.html]SIR से पश्चिम बंगाल में चमत्कार! 37 साल बाद लापता बेटा लौटा घर, परिवार में खुशी की लहर
अपडेटेड Nov 23, 2025 पर 7:06 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/breast-milk-poses-a-threat-to-children-uranium-research-in-bihar-shock-70-percent-of-children-health-at-risk-article-2291204.html]बच्चों के लिए खतरा बन रहा मां का दूध, बिहार में यूरेनियम रिसर्च ने चौंकाया...70% बच्चों के स्वास्थ्य जोखिम में
अपडेटेड Nov 23, 2025 पर 6:59 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/last-rites-of-martyred-pilot-namnash-syal-at-in-kangra-wing-commander-afshan-article-2291177.html]तेजस क्रैश में शहीद विंग कमांडर नमांश को अंतिम विदाई...वर्दी पहन पायलट पत्नी ने किया आखिरी सैल्यूट
अपडेटेड Nov 23, 2025 पर 5:36 PM





  • पुरानी दिल्ली: सदर बाजार, चांदनी चौक
  • मध्य: डिफेंस कॉलोनी, कालकाजी
  • नई दिल्ली: दिल्ली कैंट, नई दिल्ली
  • सिविल लाइंस: अलीपुर, आदर्श नगर, बादली
  • करोल बाग: मोती नगर, करोल बाग
  • केशव पुरम: शालीमार बाग, शकूर बस्ती, मॉडल टाउन
  • नरेला: मुंडका, नरेला, बवाना
  • नजफगढ़: कापसहेड़ा, द्वारका, नजफगढ़, बिजवासनवसंत विहार
  • रोहिणी: किराड़ी, मंगोलपुरी, रोहिणी
  • शाहदरा दक्षिण: गांधी नगर, विश्वास नगर, कोंडली
  • शाहदरा उत्तर: करावल नगर, सीमापुरी, सीलमपुर, शाहदरा
  • दक्षिण: महरौली, मालवीय नगर, देवली, आरके पुरम
  • पश्चिम: विकासपुरी, जनकपुरी, मादीपुर
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
145847

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com