search

शपथ ग्रहण के बाद एक्शन में सीएम नीतीश कुमार, MLA फ्लैट्स और गंगा पथ का किया निरीक्षण

LHC0088 2025-11-23 23:38:10 views 960
  

एमएलए आवास का निरीक्षण करते सीएम नीतीश कुमार। (जागरण)



राज्य ब्यूरो, पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को विधायकों के लिए दारोगा राय पथ में बने नवनिर्मित आवास (डुप्लेक्स) का निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि नए बने आवास का निर्माण काफी बेहतर तरीके से किया गया है। विधायकों को उनके निर्वाचन क्षेत्र की संख्या के हिसाब से नवनिर्मित आवास का आवंटन शीघ्र कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने जेपी गंगा पथ में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य का भी जायजा लिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मुख्यमंत्री ने नए बने आवास के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने वहां उपलब्ध करायी गयी सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली।

अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि सभी आवासों में निर्वाचन क्षेत्र संख्या और विधानसभा क्षेत्र अंकित है। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि नवनिर्मित विधायक आवास बहुत अच्छा बना है। इस आवास में सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस परिसर का सौंदर्याकरण भी बहुत अच्छे ढंग से किया गया है।

मुख्यमंत्री ने जेपी गंगा पथ के सौंदर्गीकरण कार्य का भी जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जेपी गंगा पथ के निर्माण से लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत हो रही है।

सीएम नीतीश कुमार ने अधिकारियों से कहा कि जेपी गंगा पथ का सौंदर्गीकरण कार्य बेहतर ढंग से कराएं। पथ के बगल में बनने वाले पार्क में रेलिंग का भी निर्माण कराएं ताकि लोग सुरक्षित रह सकें और उन्हें घूमने-फिरने में सुविधा हो।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेष परासर सहित कई अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165616